-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Now The Pupil Of Your Eyes Will Reveal The Secret Of Your Dreams A Shocking Revelation In A New Study
आपके सपनों का राज आंखों की पुतली खोलेगी, नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: अमन उपाध्याय
एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हमारी पुतली का आकार यह संकेत देता है कि हम सपनों में कौन सी यादों को ताज़ा करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब हम सपने देखते हैं, तो पुतली की गति और आकार में बदलाव हो सकता है।

आंखो की पुतली राज फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्कः एक नए अध्ययन के अनुसार, हमारी पुतली का आकार यह दर्शाता है कि हम अपने सपनों में किस प्रकार की यादों को ताज़ा करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब हम कुछ विशेष यादों या अनुभवों के बारे में सोचते हैं, तो हमारी पुतली का आकार बदल सकता है। यह अध्ययन नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है और इसे कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है।
शोधकर्ताओं ने चूहों की मस्तिष्क गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए उन्नत आई-ट्रैकिंग तकनीक और EEG (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम) का इस्तेमाल किया। जहां चूहों को दिन के समय भूलभुलैया में नई जानकारी दी गई और रात में सोने दिया गया। इस दौरान, दो महत्वपूर्ण नींद के चरण पाए गए। उन्होंने यह पाया कि चूहे जब नई यादें बना रहे होते थे, तो उनकी पुतलियाँ सिकुड़ जाती थीं। वहीं, जब वे अपने पुराने अनुभवों को सपने में फिर से जी रहे होते थे, तो पुतलियाँ फैल जाती थीं। यह प्रक्रिया नींद के दौरान लगातार चलती रही।
नई और पुरानी यादें एक साथ काम करती हैं
न्यूरोबायोलॉजी और व्यवहार विभाग की न्यूरोसाइंटिस्ट अज़ाहारा ओलिवा इस बारे में कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर उतार-चढ़ाव करती रहती है, जिसमें नई यादें और पुरानी जानकारी का आदान-प्रदान होता है। यह अध्ययन यह भी बताता है कि नई यादें बनाने से पुरानी यादें प्रभावित नहीं होतीं, जैसा कि किसी नए कौशल को सीखते वक्त पहले सीखी गई बातें प्रभावित नहीं होतीं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
जापान ने बनाया ‘Buddharoid’ रोबोट… अब मशीनी भिक्षु देगा आध्यात्मिक ज्ञान और शांति का संदेश
नवभारत विशेष: गलगोटिया प्रकरण ने देश को शर्मसार कर दिया
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शोधकर्ताआ इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि मस्तिष्क में नींद के दौरान अलग-अलग संज्ञानात्मक प्रक्रियाएँ होती हैं, जिससे निरंतर सीखने में मदद मिलती है। इस अध्ययन से यह भी संभावना उत्पन्न होती है कि यह जैविक और कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क की समस्याओं का समाधान हो सकता है, जिससे विनाशकारी हस्तक्षेप को रोका जा सकता है, साथ ही स्मृति एकीकरण को भी सक्षम बनाया जा सकता है।”
मस्तिष्क की संरचना में नया रास्ता
इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि मस्तिष्क में नींद के दौरान दो अलग-अलग उप-अवस्थाएँ होती हैं, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि नई जानकारी के साथ पुरानी जानकारी के बीच कोई टकराव न हो। यह खोज मस्तिष्क के कार्यप्रणाली को समझने में मदद करती है और इस बारे में विचार कर रही है कि कैसे हम स्मृति वृद्धि तकनीकों को और बेहतर बना सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यह शोध भविष्य में मानव मस्तिष्क और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे स्मृति संबंधित उपचार और AI प्रशिक्षण में मदद मिल सकती है।
Now the pupil of your eyes will reveal the secret of your dreams a shocking revelation in a new study
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














