Tolyamory Trend: क्या है टोल्यामोरी, रिश्तों को देखने का बदलता नजरिया; ईमानदारी या उलझन?
Tolyamory Relationship Trend: टोल्यामोरी रिलेशनशिप का मॉडर्न अप्रोच है। इसमें लोग एक समय में एक से अधिक इमोशनल या रोमांटिक कनेक्शन को ओपन माइंडसेट के साथ अपनाते है।
- Written By: रीता राय सागर
रिलेशनशिप (फोटो.सोशल मीडिया)
Tolyamory Trend: मॉडर्न रिलेशनशिप ट्रेंड हर दूसरे दिन बदल जाता है। साथ ही यह हमेशा विवादों में रहता है। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए नए-नए ट्रेंड्स तेजी से वायरल होते हैं। अब टोल्यामोरी नाम का नया शब्द इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खूब ट्रेंड हो रहा है। युवाओं के इस नए ट्रेंड के बारे में जानने की उत्सुकता सभी के बीच है।
टोल्यामोरी एक नय़ा रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट है। यह ट्रेडिशनल रिश्तों और उसकी भावनात्मकता से अलग है। इसमें लोग अपनी भावनाओं, स्वतंत्रता और कनेक्शन को नए तरीके से एक्सप्लोर करते हैं। खासकर Gen Z इस ट्रेंड को अपनाने और समझने में आगे है, क्योंकि यह उनकी सोच और लाइफस्टाइल से मेल खाता है।
हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर सबकी अलग-अलह राय है। कुछ लोग इसे आधुनिक सोच का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ इसे रिश्तों में जटिलता बढ़ाने वाला मानते हैं। आइए बताते हैं, आखिर टोल्यामोरी क्या है, कैसे काम करता है और इसका रिश्तों पर क्या असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी
Yoga For Glowing Skin: बिना महंगे स्किनकेयर के पाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना करें ये आसान योगासन
kids Diet: क्या आपके बच्चे की डाइट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व? याददाश्त और इम्यूनिटी के लिए है बेहद जरूरी
क्या है टोल्यामोरी?
यह जेन जी का एक नया विवादास्पद डेटिंग ट्रेंड है, जो कि पॉलीमोरी से जुड़ा है। टोल्यामोरी को समझने के लिए पहले पॉलीमोरी को समझना होगा।
क्या है पॉलीमोरी
पॉलीमोरी का मतलब है कई लोगों से एक साथ प्यार होना। इसमें एक व्यक्ति पार्टनर की सहमति और ईमानदारी से एक साथ एक समय पर एक से ज्यादा लोगों के साथ इमोशनल या फिजिकल रिलेशन मेंटेन करता है। इसमें सभी पक्षों को पता होता है कि उनके पार्टनर का दूसरे से भी रिश्ता है। लेकिन, जानने वाली बात यह है कि ओपन रिलेशनशिप से अलग, इसमें उनके बीच कमिटमेंट, पारदर्शिता और ईमानदारी होती है।
पॉलीमोरी की ही तरह टोल्यामोरी में भी मल्टीपल पार्टनर होते हैं, लेकिन इसमें टॉलरेंस यानी सहन करना भी शामिल है। मतलब व्यक्ति को पता होता है कि उसका साथी किसी दूसरे के साथ संबंध में है या बेवफाई कर रहा है, लेकिन फिर भी वह चुपचाप इसे सहन करता है। ऐसे रिश्ते के लिए पार्टनर की सहमति न भी हो लेकिन वह जानते हुए भी रिश्ता बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें- Yoga For Glowing Skin: बिना महंगे स्किनकेयर के पाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना करें ये आसान योगासन
-
प्राइमरी
यह कोई जरूरी नियम नहीं है कि हर कपल का पहले से कोई पार्टनर हो, लेकिन इस तरह के कपल घरेलू और आर्थिक दोनों तरह से जुड़ते हैं।
-
सेकेंडरी
इनकी प्रतिबद्धता में कमी नहीं होती, लेकिन इनकी अप्रोच कैजुअल होती है।
-
ट्रायड या क्वाड
एक और व्यक्ति या दो कपल्स के एक साथ इंवॉल्वमेंट को क्वाड कहा जाता है यानी तीन लोग एक साथ रिलेशन में होते हैं।
-
फुल क्वाड
एक ऐसा रिलेशनशिप जिसमें सभी 4 साथी एक-दूसरे के साथ रोमांटिकली या सेक्सुअली इंवॉल्व हों।
-
पॉली क्यूल
ऐसे लोगों का एक पूरा नेटवर्क, जो एक दूसरे से रोमांटिकली या अंतरंग रूप से कनेक्टेड होते हैं।
