National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Mango Day: आम मीठे होते हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। जिसकी वजह से आमतौर पर लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल उठते हैं कि क्या आम खाना सेहत के लिए ठीक है।
- Written By: रीता राय सागर
मैंगो डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Mango Day 2026: गर्मियों का राजा, फलों का राजा कहा जाने वाला आम स्वाद और पोषण से भरपूर राष्ट्रीय फल है। कई आम पसंद करने वाले लोग गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं। आम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद होता है।
आम को फल के रूप में खाने के साथ ही इससे कई तरह की डिशेज भी बनाई जा सकती है। जैसे- आइसक्रीम, कस्टर्ड, मैंगो शेक, मैंगो जूस, अचार, लौंजी आदि। हर साल 22 जुलाई को मैंगो डे सेलिब्रेट किया जाता है।
क्यों मनाया जाता है National mango day
नेशनल मैंगो डे को आम की सभी प्रजातियों की गुणवत्ता को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, मार्केट, जैसी जगहों पर तमाम तरह के मैंगो एग्जीबिशन लगाए जाते हैं। वहीं कई ऐसे रेस्टोरेंट और होटल हैं, जो इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग प्रकार के मैंगो डिशेज इंट्रोड्यूस करते
सम्बंधित ख़बरें
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
1987 में, भारतीय राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने आम को श्रद्धांजलि देने के लिए इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल की अवधारणा पेश की। 5,000 साल पुराने समृद्ध इतिहास के साथ, आम भारतीय लोककथाओं में एक विशेष स्थान रखता है। आम शब्द मलय शब्द मन्ना से लिया गया है। आम की खेती भारत में सालों पुरानी है।
मैंगो डे (फोटो.सोशल मीडिया)
कितना आम खाना है सुरक्षित
आम सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन इन्हें सही मात्रा में खाना जरूरी है। एक बड़े आम का आधा हिस्सा या लगभग 150 ग्राम आम खाना सेफ माना जाता है। इस मात्रा में लगभग 125 से 150 कैलोरी होती हैं।
एक बड़ा आम करीब 300-350 ग्राम का हो सकता है, जिसमें 250-300 कैलोरी होती हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि 300 कैलोरी वाला आम भी स्वास्थ्य के लिए ठीक है। अगर एक आम आदमी रोजाना 2,000 कैलोरी लेता है, तो एक बड़ा आम उसकी रोज की कैलोरी जरूरत का करीब 15% पूरा कर देता है।
मैंगो डे (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं?
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक है, परंतु इसमें अन्य विटामिन और मिनरल्स की गुणवत्ता भी पाई जाती है, जो इसमें मौजूद नेचुरल शुगर लेवल को बैलेंस करती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी आम खा सकते हैं।
ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आम में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आम में मौजूद कैलोरी इसमें बाधा पैदा कर सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हैं, उन्हें आम का ज्यादा सेवन करने से गैस, पेट फूलना और पेट दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, पित्ती, या मुंह में छाले हो सकते हैं।
