इन गंभीर बीमारियों से बचाती है ‘यह’ दाल, कैसे खाएं ये जरूर जानिए
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
यूं तो सभी दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन, फिर भी अगर आपको प्रोटीन की मात्रा से के साथ कुछ परेशानियों को जड़ से खत्म करना है, तो आप अपनी डाइट में मूंग दाल को जरूर शामिल करें। क्योंकि, हरी या साबुत मूंग पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आप इसका दाल बनाकर या स्प्राउट्स के तौर पर सेवन कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को हेल्दी रखने में मदद करती है। आइए जानें हरी मूंग खाने के फायदे के बारे में –
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरी मूंग लो-जीआई फूड है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। जिन खाद्य पदार्थों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है उन्हें खाने से खून में ग्लूकोज का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी बीमारी पर कंट्रोल करना आसान होता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
अकोला में ‘माझं गाव आरोग्य संपन्न गाव’ अभियान की शानदार शुरुआत, स्वास्थ्य शिविर आयोजित
वाशिम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, 50 स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा गुणवत्ता प्रमाणन
मानेगांव में जी राम जी मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, उपसरपंच अजित मेश्राम की पहल
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, दालों में सबसे पौष्टिक दाल, मूंग की होती है, इसमें विटामिन A, B, C और E की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम की मात्रा भी मूंग में बहुत होती है। इसके सेवन से शरीर में कैलरी भी बहुत नहीं बढ़ती है। अगर अंकुरित मूंग दाल खाएं तो शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है।
रिसर्च के अनुसार, सप्ताह में एक बार अंकुरित मूंग दाल खाने से दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करता है।
पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हरी मूंग दाल सेवन करने से ब्रेन हेल्थ अच्छी होती है। इससे दिमागी विकास होने में भी मदद मिलती है।
हरी मूंग दाल में अधिक मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से एनिमिया की समस्या दूर होने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसका सेवन से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में कब्ज व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूंग दाल एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से ये कैंसर को बढ़ावा देने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। ऐसे में स्किन कैंसर से की गंभीर बीमारी होने से बचा जा सकता है।
