घुटनों के दर्द से राहत दिलाएगी मेहंदी की पत्तियां, जानिए कैसे करें इसका उपयोग
मेहंदी के पत्तों के पोषक तत्व कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद तो करते ही हैं, साथ ही घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज भी है। आइए जानते है घुटनों के दर्द में क्यों फायदेमंद है मेहंदी के पत्ते
- Written By: सीमा कुमारी
घुटनों के दर्द में क्यों फायदेमंद है मेहंदी के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)
मौजूदा समय में घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या है। अब सिर्फ बुजुर्ग को नहीं बल्कि युवाओं को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। घुटने में दर्द होने पर लोग डॉक्टर के पास जाते हैं, कई तरह की दवाएं ट्राई करते हैं, एक्स-रे करवाते हैं। दवाओं से घुटने के दर्द की समस्या से कुछ दिन तो राहत मिल जाती है, लेकिन जैसे ही हवाएं अपना रूख बदलती हैं ये दर्द फिर से उठना शुरू हो जाता है।
अगर आप घुटने के दर्द से परेशान हैं तो मेहंदी के पत्तों का ये खास घरेलू नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। जी हां मेहंदी के पत्तों के पोषक तत्व कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद तो करते ही हैं, साथ ही घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज भी है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं घुटनों के दर्द में मेहंदी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
घुटनों के दर्द में क्यों फायदेमंद है मेहंदी के पत्ते
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेहंदी के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है, इसलिए ये घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आप चाहें घुटनों के दर्द में मेहंदी के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी सेव कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Monsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
यह भी पढ़ें–पपीता के बीज में है कई भयंकर बीमारियों का रामबाण इलाज, यहां पढ़िए और इस्तेमाल का तरीका नोट कीजिए
कैसे करें मेहंदी के पत्तों का इस्तेमाल घुटनों के दर्द
- घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप मेहंदी के पत्तों का इस्तेमाल लेप बनाकर कर सकते हैं।
- इसके लिए मेहंदी के ताजा पत्तों की एक कटोरी लें और इसमें एरंड के पत्तों को मिलाएं।
- अब मेहंदी और अरंडी के पत्तों को थोड़ा सा गर्म करके मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
- अगर आपको मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगता है तो आप इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला सकते हैं।
- इस मिश्रण को घुटनों पर लेप की तरह लगाएं और कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- 2 घंटे के बाद मेहंदी के पत्तों के लेप को गीले तौलिए से हटाएं और तुरंत ढक दें।
- घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सप्ताह में 2 से 3 बार मेहंदी के पत्तों का लेप लगा सकते हैं।
