रात को ही दूध पीने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर, जानिए सेहत के लिए एक गिलास दूध की कीमत
बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए रोज रात में सोने से पहले दूध का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस दूध से मिलने वाले 7 प्रमुख फायदों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए रात को दूध पीने के 7 फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
पोषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं। अक्सर घर के बड़े हमें दूध पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि, दूध को पोषण का खजाना कहा जाता है, रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है।
आपको बता दें, रात के समय सोने से पहले दूध का सेवन करने से नींद को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले दूध पीने के फ़ायदे।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
माहेश्वरी वरिष्ठ प्रकोष्ठ का चतुर्थ इनफ्लुएंजा वैक्सीनेशन शिविर संपन्न, अकोला में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
सड़क हादसे के बाद अब मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, अमरावती में शुरू हुई पीएम राहत योजना
जानिए रात को दूध पीने के 7 फायदे :
हड्डियों के लिए कारगर
रात को दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है। जैसा कि आप जानते है दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले दूध का सेवन जरुर करें।
वजन घटाने में कारगर
रात को दूध पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप रात में लाइट और बिना चीनी के दूध पीते हैं, तो यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
पाचन-तंत्र रहता है दुरुस्त
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को दूध पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। और, गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अनिद्रा
रात को दूध पीने से अनिद्रा की समस्या होती है। दूध में ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन होते हैं, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करते है। रात में दूध पीने से नींद अच्छी आती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो रोज रात में एक गिलास दूध जरूर पीएं।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
रात को दूध पीने से मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। दूध में प्रोटीन होता है। रात के समय दूध पीने से मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद मिल सकती है। इसलिए डॉक्टर भी रोजाना रात के समय दूध पीने के सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें-बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मिलाएं ये चीजें और पाएं तुरंत असर
स्किन के लिए फायदेमंद
रोजाना रात के समय दूध पीने से स्किन में चमक आती है। दूध में विटामिन बी2, बी12 और प्रोटीन होते हैं, जो स्किन को पोषण देने में मदद कर सकते हैं।
तनाव होता है दूर
रात में सोने से पहले दूध पीने से तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है।
