Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
Monsoon Food Storage Tips: बारिश के मौसम में अकसर गुड़ पिघल जाता है। ऐसा नमी के कारण होता है। मानसून में ऐसी चीजों को स्टोर करने के लिए कुछ खास तरीकों को अपनाना होता है।
- Written By: रीता राय सागर
किचन स्टोरेज (फोटो.एआई)
Kitchen storage Tips For Monsoon: मानसून का मौसम शुरू होते ही वातावरण में ताजगी और उमस महसूस होने लगती है। वैसे तो बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन साथ ही कई समस्याएं भी लेकर आता है, जैसे सीलन।
अकसर, रोज इस्तेमाल किए जाने वाले नमक, शक्कर और गुड़ में सीलन हो जाती है। सुनने में यह भले ही छोटी परेशानी लगे, लेकिन नमी के कारण इनमें घांठ बन जाते हैं या फरि पिघल जाते हैं या कई बार पानी बन जाते हैं। साथ ही इससे अजीब तरह की दुर्गंध भी आने लगती है, जिससे कभी-कभी इसे फेंकने की नौबत भी आ जाती है।
ऐसी बर्बादी से बचने के लिए हम यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप मानसून में नमक और शक्कर को आसानी से नमी से बचाकर फ्रेश रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Monsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
गुड़ को स्टोर करने का तरीका
गुड़ को हमेशा कांच, स्टील या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे बाहरी नमी अंदर नहीं जाएगी और गुड़ लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। इसे गरम जगहों पर न रखें। पूरा बड़ा गुड़ रखने की बजाय उसे छोटे टुकड़ों में काटकर रखें। गुड़ को एयरटाइट पैकिंग में फ्रिज में भी रखा जा सकता है।
किचन स्टोरेज (फोटो.सोशल मीडिया)
नमक और चीनी को सीलन से बचाने के उपाय
- लौंग नमी को रोकने में बहुत मददगार होता है। ऐसे में बारिश के दिनों में नमक और शक्कर के डिब्बों में कुछ लौंग के दाने रखने से आप इसमें होने वाली नमी को रोक सकते हैं। साथ ही लौंग नमक और चीनी में पहले से ही मौजूद सीलन को भी दूर करने में कारगर होता है।
- एक पतले मलमल के कपड़े में चावल को बांधकर भी नमक और शक्कर के डिब्बे में डालने से सीलन से बचाव हो सकता है।
- राजमा से भी नमी को दूर किया जा सकता है। मुट्ठी भर सूखे राजमा को एक छोटे मलमल के कपड़े में बांधकर नमक और चीनी के कंटेनर में डाल दें। ऐसा करने से नमक और शक्कर उमस के मौसम में भी सूखे और फ्रेश रहेंगे।
इन बातों का भी रखें ख्याल
- इसके अलावा इन चीजों को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना चाहिए।
- गैस या सिंक के आसपास या किसी गरम जगह पर नमक, चीनी व गुड़ को स्टोर न करें।
- अगर इन सबके बावजूद इनमें से बदबू आ रही हो या फफूंद दिखे, तो इसे तुरंत फेंक देना चाहिए।
