Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
Sensitive Skin Care: सेंसिटिव स्किन टाइप के लोगों को अपनी स्किन की खास देखभाल करनी पड़ती है, लेकिन त्वचा से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
सेेसेटिव स्किन (फोटो. सोशल मीडिया)
Sensitive Skin Care Routine: हर व्यक्ति की स्किन टाइप अलग होती है। किसी की स्किन तैलीय होती है तो किसी की ड्राई, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी स्किन काफी सेंसिटिव होती है। सेंसिटिव स्किन टाइप के लोगो के लिए धूप, धूल-मिट्टी या किसी भी नए वतावरण में खुद को ढालना मुश्किल होता है।
ऐसे लोगों के लिए किसी नए स्किन केयर रूटीन या नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे उनके स्किन पर रैशेज, रेडनेस और सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए, सेंसिटिव स्किन टाइप के लोगों को अपनी स्किन की खास देखभाल करना बहुत जरूरी है।
सेंसेटिव स्किन टाइप के लोगों को अपनी स्किन केयर रूटीन में इन इंग्रेडिएंट्स को ऐड करना चाहिए-
-
सेरामाइड्स (Ceramides)
त्वचा के नैचुरल स्किन बैरियर को मजबूत करने और खोई हुई नमी वापस लौटाने के लिए सेरामाइड्स से युक्त स्किनकेयर प्रोडक्ट्स यूज़ करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
-
सेंटेला एशियाटिका (Centella Asiatica)
कई अध्ययन यह बताते हैं कि सेंटेला एशियाटिका से घावों को भरने में मदद मिलती है। ऑटोपिक डर्मेटाइटिस, दाग धब्बे और बाकी त्वचा से संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी यह सहायक है।
-
हायलुरोनिक एसिड (Hyaluronic acid)
स्किन केयर का सबसे चहेता इंग्रेडिएंट ह्यालुरोनिक एसिड का काम त्वचा में नमी बनाए रखना होता है। इसके अलावा, यह एसिड त्वचा के बंद रोम छिद्रों को खोलने में मदद करता है।
-
एलोवेरा (Aloe vera)
एलोवेरा का काम त्वचा को आराम देना और लालिमा कम करना होता है। ईरान की जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस के मुताबिक एलोवेरा का त्वचा से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने, घावों को भरने, अल्सर से बचाव करने में बड़ा योगदान है।
-
कैमोमाइल (Chamomile)
त्वचा की असहजता, दर्द और सूजन से आराम पाने के लिए कैमोमाइल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एक्जिमा, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
सेंसिटिव स्किन कैसे पहचाने?
अगर किसी नए स्किन केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद, बार-बार चेहरा धोने, प्रदूषण या मौसम में बदलाव के साथ आपकी स्किन पर रेडनेस, रैशेज, जलन और खुलजी जैसी समस्याएं होती हैं, तो आपकी स्किन सेंसेटिव है।
सेंसिटिव स्किन की देखभाल कैसे करें?
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको खास स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। बार-बार अपने स्किन केयर में बदलाव न करें। जो प्रोडक्टस आपको सूट करेसेंसिटिव स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप केमिकल फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, एलोवेरा जैसी नेचुरल चीजों का उपयोग करें और अपनी स्किन का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- Health Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
-
मॉइश्चराइजर
मॉइश्चराइजर त्वचा की देखभाल का वो अभिन्न हिस्सा है जिसके बिना रूटीन अधूरा है। एक ऐसा हाइड्रेटिंग और नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा में नमी लंबे समय तक बरकरार रख सकता है। सेरामाइड्स, हयालूरोनिक एसिड और ओट एक्सट्रेक्ट वाले मॉइश्चराइजर आपके लिए बेस्ट है।
-
टोनर
सेंसेटिव स्किन वालों को ऐल्कोहॉल फ्री, हाइड्रेटिंग टोनर का चुनाव करना चाहिए, ताकि त्वचा में नमी बनाए रखी जा सके। सेंसेटिव स्किन वालों को गुलाब जल, एलोवेरा या कैमोमाइल जैसे इंग्रेडिएंट्स से बने टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए।
-
स्क्रब
सेंसिटिव स्किन पर फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल करना आपकी स्किन के लिए एक बहुत बड़ी भूल हो सकती है। इन स्क्रब्स में मौजूद मोटे दाने स्किन की बाहरी परत को खुरच सकते हैं, जिससे स्किन में जलन, सूजन और रैशेज हो सकते हैं।
