Matcha Tea: चाय-कॉफी छोड़ लोग क्यों पी रहे हैं माचा? जानें क्या है ये Green Drink और घर पर बनाने का आसान तरीका

Matcha Powder: माचा इन दिनों सिर्फ कैफे में नहीं, बल्कि लोगों के घरों में भी प्रसिद्ध हो गया है। जानिए क्या है माचा और क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर। जानिए घर पर माचा लाटे बनाने का आसान तरीका।
Matcha trend india how to make matcha latte caffeine.
माचा टीफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

How To Make Matcha At Home: अगर आप सोशल मीडिया पर फूड और लाइफस्टाइल संबंधित कंटेंट पर नजर रखते हैं, तो आपकी नजरों में माचा टी तो जरूर आया होगा। माचा लाटे से लेकर स्ट्रॉबेरी माचा और मैंगो माचाक तक सभी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। यह एक जापानी चाय है, जो अब भारत के घर-घर में पॉपुलर हो रहा है।

गूगल के मुताबिक, पिछले एक साल में भारत में how to make matcha की सर्च में 1300% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही माचा से जुड़े कई शब्द ट्रेंडिंग है।

आखिर क्या है Matcha?

माचा एक खास तरह की पाउडर ग्रीन टी है। आम तौर पर मिलने वाले ग्रीन टी की पत्तियों को गर्म पानी डालकर उसका अर्क लिया जाता है और बाद में पत्तियों को छानकर फेंक दिया लेकिन, माचा में चाय की पत्तियों को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाता है और उसे पानी या दूध में मिलाकर सीधे पिया जाता है।

कैसा होता है माचा का स्वाद?

इसका स्वाद सामान्य चाय या ग्रीन टी से थोड़ा अलग है। इसमें हल्का अर्दी, ग्रासी और कभी-कभी थोड़ा कड़वा स्वाद महसूस होता है। इसलिए पहली बार इसे पीने वाले लोग अक्सर दूध के साथ लाटे की तरह पीते हैं।

क्यों पॉपुलर है माचा?

माचा टी अब केवल एक ट्रेंड तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कई लोग इसके साथ अलग-अलग तरीके से एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। गूगल इंडिया के अनुसार, पिछले एक साल में मैंगो माचा की सर्च में 200% और स्ट्रॉबेरी माचा में 400% की बढ़ोतरी देखी गई। बारिश के मौसम में डर्टी माचा और कोकोनट माचा का भी लोगों के बीच काफी क्रेज रहा।

क्या माचा में कैफीन होता है

माचा में भी कैफीन होता है, लेकिन इसमें कॉफी के मुकाबले कम मात्रा में कैफीन होता है। इसलिए इसे सोने से पहले या खाना खाने के तुरंत बाद लेने से बचना चाहिए।

माचा हेल्दी है?

माचा में पोलिफेनॉल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा माचा को बहुत ज्यादा चीनी, फ्लेवर वाले सिरप या व्हिप्ड क्रीम के साथ लेने से उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बदल जाती है। इसलिए रोजाना पीने के लिए इसे इसके रियल फॉर्म में ही पिएं।

Matcha trend india how to make matcha latte caffeine.
Sabudana Rasmalai Recipe: व्रत में भी रसमलाई का स्वाद लेना है तो बनाएं साबूदाना रसमलाई, बेहद आसान है रेसिपी

घर पर Matcha Latte बनाने का तरीका

  • 1 छोटा चम्मच माचा पाउडर

  • 2–3 चम्मच गर्म पानी

  • 150–200 ml दूध

  • स्वाद के अनुसार थोड़ा शहद

  • आइस क्यूब्स

सबसे पहले एक कप में माचा पाउडर लें और उसमें थोड़ा गर्म पानी डालें। इसे अच्छी तरह फेंटें, ताकि गांठ न बनें और हल्का फोम तैयार हो जाए। अब इसमें गर्म या ठंडा दूध डालें। जरूरत लगे तो थोड़ी मात्रा में शहद मिलाएं। इसमें बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। पहली बार माचा लाटे बना रही हैं तो कम पाउडर से शुरुआत करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com