Sabudana Rasmalai Recipe: व्रत में भी रसमलाई का स्वाद लेना है तो बनाएं साबूदाना रसमलाई, बेहद आसान है रेसिपी

Sabudana Rasmalai: रसमलाई का स्वाद लेना है लेकिन कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं? बनाएं साबूदाना रसमलाई। दूध, केसर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह मिठाई स्वाद में एकदम शाही लगती है।
Sabudana rasmalai recipe easy vrat sweet with milk saffron dry fruits rrs05
साबूदाना रसमलाईफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Sabudana Rasmalai Vrat Recipe: रसमलाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी और मलाईदार, ठंडी और केसर-इलायची वाली स्वाद आने लगता है। अब इसे व्रत-त्योहार में भी खाया जा सकता है। इसके लिए इसे मावा की बजाय साबूदाना से बनाएंगे। इसमें छेना की जगह साबूदाने से सॉफ्ट बॉल्स तैयार करके गाढ़े, केसर वाले दूध में पकाएंगे।

साबूदाना रसमलाई के लिए सामग्री

साबूदाना बॉल्स के लिए

  • 1 कप साबूदाना

  • 2-3 बड़े चम्मच दूध

  • 1-2 बड़े चम्मच पिसी चीनी

  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच घी

रबड़ी के लिए

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध

  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी

  • 3-4 इलायची

  • 8-10 केसर के धागे

  • 8-10 बादाम

  • 8-10 काजू

  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता

ऐसे बनाएं साबूदाना रसमलाई

साबूदाना भिगोकर रखें

सबसे पहले साबूदाने को 2-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके लिए साबूदाना और पानी का लेवल बराबर रखें। अच्छी तरह फूल जाने के बाद बॉल्स बनाना आसान होगा।  

तैयार करें रसमलाई की बॉल्स

भीगे हुए साबूदाने में पिसी हुई चीनी और मिल्क पाउडर डालें। इसे मैश करते हुए अच्छी तरह मिलाएं। अब हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे हिस्से लेकर राउंड शेप के बॉल्स बनाएं और उन्हें हल्का चपटा कर दें। बॉल्स का आकार छोटा रखें, क्योंकि पकने के बाद ये थोड़ी बड़ी हो जाती हैं।

अब दूध तैयार करें

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबालें। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी और कुटी हुई इलायची डालें। केसर को 1-2 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर डालें। इससे रंग और खुशबू दोनों अच्छे आते हैं।

साबूदाने की बॉल्स पकाएं

अब तैयार साबूदाने की बॉल्स को धीरे-धीरे गर्म दूध में डालें। धीमी से मध्यम आंच पर करीब 8-10 मिनट पकाएं। जब बॉल्स नरम और ट्रांसपेरेंट दिखने लगें, तो इसका मतलब है कि अच्छी तरह पक गई है।

Sabudana rasmalai recipe easy vrat sweet with milk saffron dry fruits rrs05
Ganpati Bhog : गणपति बप्पा को रोज-रोज मिठाई खिलाने की जरूरत नहीं, ये 5 देसी भोग लगाकर करें खुश

ड्राई फ्रूट्स डालें

अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें। 2-3 मिनट और धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें।

ठंडी-ठंडी करें सर्व

साबूदाना रसमलाई को कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ऊपर से पिस्ता और केसर डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com