Matcha Tea: क्या होती है माचा चाय? वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक छुपे है कई राज, दाम जान हो जाएंगे हैरान

Matcha Tea Production in Assam: असम भारत का पहला राज्य बन चुका है, जहां यह जापानी माचा चाय का उत्पादन शुरू हो चुका है। यहां जानिए क्या है माचा चाय, और क्या है इस पीने के फायदे।
what is japanese matcha tea
माचा चाय (AI Generated Image)
Published on
Updated on

What is Matcha Tea: असम में माचा चाय का उत्पादन शुरू हो गया है। असम में उत्पादित माचा चाय की पहली बार नीलामी की गई। इस जापानी ग्रीन टी की नीलामी शुक्रवार को गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र में हुई। लगभग 5 किलोग्राम माचा चाय की नीलामी हुई, जिसका मूल्य 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम मिला। माचा मूल रूप से एक पारंपरिक जापानी ग्रीन टी है और साधारण ग्रीन टी से अलग है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य भारत में व्यावसायिक रूप से 'माचा चाय' का उत्पादन करने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यह असम के विश्व प्रसिद्ध चाय उद्योग के विविधीकरण का एक महत्वपूर्ण संकेत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि तिनसुकिया जिले के छोटा टिंगराई चाय बागान में माचा चाय का पहला व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा कि आपकी पसंदीदा माचा चाय अब असम में बनेगी। हमारी गौरवशाली चाय विरासत को आगे बढ़ाते हुए असम तिनसुकिया के छोटा टिंगराई चाय बागान में व्यावसायिक रूप से माचा चाय का उत्पादन करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

माचा चाय के प्रमुख फायदे

  • माचा चाय एंटीऑक्सीडेंट (EGCG) से भरपूर होता है।
  • बिना घबराहट या बेचैनी के लगातार एनर्जी और फोकस रहने में मदद करता है।
  • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है।

कैसे बनती है माचा चाय?

माचा एक खास तरह की जापानी ग्रीन टी है। माचा ग्रीन टी की एक अनोखी किस्म है जो कैमेलिया साइनेंसिस (Camellia sinensis) पौधे की पत्तियों से बनती है। कटाई से कुछ हफ्ते पहले, पौधों को छाया में उगाया जाता है। फिर पत्तियों को सुखाया जाता है, उनकी डंठल हटा दी जाती है, और आखिर में, उन्हें पत्थर की चक्की में पीसकर बहुत बारीक पाउडर बना लिया जाता है। पारंपरिक जापानी तरीके से माचा को कैसे फेंटा और तैयार किया जाता है।

हालांकि माचा और ग्रीन टी दोनों एक ही पौधे (कैमेलिया साइनेंसिस) से आती हैं, लेकिन इनकी खेती, प्रोसेसिंग और सेवन के तरीके में काफी अंतर है। मुख्य अंतर यह है कि ग्रीन टी में पत्तियों को पानी में भिगोया जाता है और फिर छानकर अलग कर दिया जाता है, जबकि माचा में पत्तियों को पीसकर पाउडर बनाया जाता है, जिसे पानी में मिलाकर पूरा का पूरा पी लिया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com