- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make Kaju Katli With Your Own Hands For Vijayadashami Know Its Easy Recipe
विजयादशमी के लिए अपने हाथों से बनाएं ‘काजू कतली’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: आज यानी 24 अक्टूबर को दशहरा का महापर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस त्योहार में अगर आप घर आने वाले अपने प्रियजनों का मुंह मीठा करवाना चाहती है, तो इस बार आप घर पर टेस्टी काजू कतली मिठाई बनाएं। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे घर पर ही आसानी से बना सकते है। आपको यकीन नहीं होगा कि ये बनाने में बहुत ही आसान है। आप सिर्फ तीन चीजें काजू, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आइए जानें काजू कतली बनाने की विधि-
सामग्री
काजू- 1 कप
चीनी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/4
घी चिकनाई के लिए
चांदी का वर्क
बनाने की विधि
एक कप काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। एक कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाइए, इसमें चीनी और पानी डालकर उबाल लें।
चीनी और पानी को तब तक चलते रहिए जब तक के चीनी घुल ना जाए। जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक की ये गाढ़ा और चिपचिपा ना हो जाए।
अब आंच को धीमी कर दें और काजू का पाउडर और इलायची पाउडर इस मिश्रण में डाल दें इसे खूब अच्छे से मिला लें।
मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक की यह बड़ा गट्ठा जैसा ना होने लगे। इसमें करीब 7 मिनट तक का वक्त लगेगा।
गैस बंद कर दीजिए और इसे 3 से 4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। जब यह ठंडा हो जाए तो हाथों से इसे थोड़ा गूथ लीजिये ताकि यह नरम हो जाए।
अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सुख हो जाता है तो दूध की कुछ बूंद डालकर गूंथ लीजिए। अब एक परात के पीछे की ओर घी लगाकर चिकना कर लीजिए।
चिकनी की हुई सतह पर तैयार मिश्रण डालें और अपनी हथेलियां और बेलन पर घी लगा कर चिकना कर लें। मिश्रण को बेलन से बिल लें।
अब इसे चाकू की मदद से चौकोर टुकड़ों में काट लें।
इसे तीन से चार मिनट के लिए ठंडा होने दें। टुकड़ों को अलग करें और इसे आप चांदी के वर्क से सजा सकते हैं। तैयार है आपकी ‘काजू कतली’, अब घर आने वाले अपने प्रियजनों को मुंह मीठा करवाएं और खुद भी इसका खाने का आनंद लें।
Make kaju katli with your own hands for vijayadashami know its easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














