सर्दियों में नाश्ते में करना चाहते है कुछ नया ट्राई, तो इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं गर्मागर्म खसखस का हलवा
Easy Homemade Khaskhas Halwa: ठंड के मौसम में सेहत के लिए अच्छा होता है तो वहीं पर हेल्दी नाश्ते को बनाने के लिए बस कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है। हेल्थ के हिसाब से खसखस के हलवे को बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
खसखस का हलवा (सौ. सोशल मीडिया)
Khaskhas Halwa Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के अलावा खाने से लेकर कई चीजों का ख्याल हर कोई व्यक्ति रखता है। सर्दियों में खाने की कई चीजें बनाई जाती है इसमें खसखस का हलवा सबसे खास हलवे में से एक होता है। यह ठंड के मौसम में सेहत के लिए अच्छा होता है तो वहीं पर हेल्दी नाश्ते को बनाने के लिए बस कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है। आप रवे के हलवे की जगह पर इस हेल्थ के हिसाब से इस हलवा को बना सकते है।
जानिए गर्मागर्म खसखस का हलवा बनाने का तरीका
आप आसान विधि के साथ गर्मागर्म खसखस का हलवा बना सकते है इसकी आसान विधि इस प्रकार है…
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
- 1 कप खसखस
- 3 कप फुल क्रीम दूध
- स्वादानुसार चीनी या गुड़
- मावा
- ड्राई फ्रूट्स: बादाम
- काजू
- पिस्ता
- इलायची पाउडर
जानिए खसखस का हलवा बनाने का तरीका
आप आसान रेसिपी की मदद से खसखस का हलवा बना सकते है इसकी आसान रेसिपी इस प्रकार है…
- सबसे पहले रात भर के लिए खसखस को पानी में भिगोकर रख दें।
- दूसरे दिन इसे पानी से अलगकर मिक्सर में दूध के साथ डालकर पीस लें।
- अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें पिसा हुआ खसखस का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाएं, तब इसमें थोड़ा दूध डाल कर मिलाएं थोड़ी देर बाद, फिर दूध डाले और इसे घूमते रहे।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पाक जाएं और यह गाढ़ा हो जाएं, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब इसमें से खुशबू आ जाएं और लगे की यह पाक गया है, तो आप इसमें इलायची पाउडर और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिला सकती हैं।
- अब आपका गर्मागर्म खसखस का हलवा बनकर तैयार है। इसे सर्व कर खा सकती हैं।
हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें- बदलना चाहते है मुंह का स्वाद, घर पर इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं एकदम …
- आप खसखस को पिसते वक्त साथ में बादाम भी मिक्स कर सकती हैं।
- हलवे को टेस्टी बनाने के लिए आप दूध के साथ खोया भी मिक्स कर सकती हैं।
