- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know What Is Stomach Infection Called Helicobacter Pylori
क्या है हेलिकोबैक्टर पायलोरी नामक पेट का इंफेक्शन, जानिए इसके लक्षण और राहत पाने का इलाज
इस वजह से इन दिनों एक प्रकार का संक्रमण हेलिकोबैक्टर यानी ए एच पायलोरी (Helicobacter pylori) होने का खतरा बढ़ रहा है जिसमें पेट दर्द की समस्या होती है और कई परेशानियां आती है।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए पेट का इंफेक्शन ( Social Media)
नवभारत हेल्थ डेस्क: अक्सर व्यस्त जीवनशैली के चलते हम खानपान पर कम ही ध्यान दे पाते है इसकी वजह से घर का खाना खाने के बजाय बाहर का खाना खाते है। इस वजह से इन दिनों एक प्रकार का संक्रमण हेलिकोबैक्टर यानी ए एच पायलोरी (Helicobacter pylori) होने का खतरा बढ़ रहा है जिसमें पेट दर्द की समस्या होती है और कई परेशानियां आती है। चलिए जानते है इस खबर में बीमारी का लक्षण और इलाज।
जानिए क्या है हेलिकोबैक्टर पायलोरी का खतरा
यहां पर इस बीमारी की बात की जाए तो, हेलिकोबैक्टर पायलोरी (एच. पायलोरी) एक प्रकार का बैक्टीरिया होता है जो इंसान के पेट को संक्रमित करने का काम करता है। इसमें आपके पेट की छोटी आंत के ऊपरी हिस्से (ड्यूडेनम) में घाव और सूजन की स्थिति बन जाती है जब आप कुछ अनहेल्दी सा खाते है तो आपको इसका खतरा बनता है। इस संक्रमण के बढ़ने से पेट के कैंसर का खतरा बढ़ता है। इस बीमारी को पेप्टिक अल्सर का कारण बताया जाता है जिसमें आपके पाचन तंत्र तक घाव फैल जाते है इसकी स्थिति गंभीर होने पर कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां होती है। यह बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान को हो सकती है। .स्लाइवा, उल्टी और मल के जरिए इसके बैक्टीरिया फैलते है।
जानिए हेलिकोबैक्टर पाइलोरी के लक्षण
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 5 मिनट ओम बोलने से दिमाग पर पड़ता है गहरा असर! जानें इसके पीछे का विज्ञान जो बदल देगा सोचने की शक्ति
मेनोपॉज आखिर कब और क्यों होता है? जानें वो 5 बदलाव जो हर महिला को जानना है जरूरी
क्या आप भी गलत तरीके से खा रहे हैं आम? कच्चा या पका: जानें आपकी बॉडी के लिए क्या है सबसे बेस्ट
क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
इस खास तरह की हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बीमारी के कई सारे लक्षण देखने के लिए मिलते है जो इस प्रकार है..
1. पेट में दर्द या तकलीफ, विशेष रूप से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
2 . उल्टी होना या फिर उल्टी में खून आना
3 . पेट में गैस या ब्लोटिंग की तकलीफ
4 . भोजन को निगलने में परेशानी या दर्द
5 . भोजन के बाद भी तेजी से भूख लगना
6. वजन का कम होना
जानिए कैसे करें बीमारी की जांच
यहां पर हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बीमारी की बात की जाए तो, इसकी जल्दी जांच करके इलाज खोजना जरूरी होता है तो जानिए कैसे होती है इसकी जांच।
1-गैस्ट्रोस्कोपी – इस बीमारी की जांच में सबसे पहले जांच यह टेस्ट में गैस्ट्रोस्कोपी आती है जिसे आपके पेट के अंदर देखने के लिए किया जाता है. डॉक्टर आपके पेट के अंदर एक फ्लेक्सिबल ट्यूब को डालकर आपकी पेट की इनर लाइनिंग को देखते हैं और उससे बायोप्सी लेते हैं।
2-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बायोप्सी: गैस्ट्रोस्कोपी के दौरान लिया गया बायोप्सी आपके पेट की इनर लाइनिंग से सैंपल लेता है, जिसमें हेलिकोबैक्टर पाइलोरी होने की पुष्टि होती है।
3- उपयुक्त एच. पाइलोरी के एंटीबॉडीज़ की जांच या हेलिकोबैक्टर पाइलोरी की ऑनलाइन पीसीआर (PCR) जांच।
कैसे इलाज संभव
इस बीमारी का इलाज जांच के साथ ही शुरु हो जाता है जिसमें शुरुआती समय में एंटीबायोटिक्स दी जाती है ताकि पेट में मौजूद बैक्टीरिया के विकास को रोका जा सकें। इसके बाद इलाज में पेट में बनें घावों और सूजन को कम करने के लिए दवा दी जाती है। वैसे इसका इलाज थोड़ा लंबा है लेकिन आराम मरीज को मिल जाता है। पूरे ट्रीटमेंट के जौरान दवाओं के डोज का ख्याल रखना जरूरी होता है।
Know what is stomach infection called helicobacter pylori
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Salman Khan Photos: सलमान खान ने शेयर की फरी फ्रेंड संग खास तस्वीरें, प्यार दिखाते हुए लिखा- मेरा सुख
Apr 06, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar का प्राणि संग्रहालय भर रहा तिजोरी, मनपा को करोड़ों की आय; पर्यटन को मिला बढ़ावा
Apr 06, 2026 | 09:41 AMट्रंप की एक चेतावनी और धड़ाम हुआ Share Market, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
Apr 06, 2026 | 09:33 AMLPG Crisis: Mumbai में चाय, वड़ा पाव से लेकर डोसा तक महंगे, छोटे दुकानदार परेशान
Apr 06, 2026 | 09:29 AMSambhajinagar: PM आवास योजना, घर मिला, पर शर्त ने बढ़ाई परेशानी, 1 लाख डिपॉजिट अनिवार्य; लाभार्थी नाराज
Apr 06, 2026 | 09:29 AMपवन खेड़ा ने सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप तो भड़क उठी भाजपा, क्या है पूरा मामला?
Apr 06, 2026 | 09:21 AMयवतमाल में क्रूरता की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार
Apr 06, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














