-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know What Is Alzheimers Disease And Its Symptoms
मेंटल हेल्थ को लेकर सचेत करता है ‘World Alzheimer Day’, जानिए क्या है अल्जाइमर्स रोग और इसके लक्षण
- Written By: सीमा कुमारी
अल्जाइमर मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। बता दें, यह बीमारी जल्द पकड़ में न आए तो स्थिति इस हद तक पहुंच सकती है कि व्यक्ति का नाम क्या है, कहां रहता है ये सारी बातें भी भूलने लगता है। इसलिए वक्त रहते इस बीमारी का पता लगाना बेहद जरूरी है।

मेंटल हेल्थ को लेकर सचेत करता है 'World Alzheimer Day', जानिए क्या है अल्जाइमर्स रोग और इसके लक्षण, इलाज है या नहीं
समूचे विश्व में 21 सितंबर को ‘विश्व अल्जाइमर दिवस’ (World Alzheimer Day 2024) मनाया जाता है। बता दें, डिमेंशिया यानी अल्जाइमर मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें लोगों की मेमोरी पावर कमजोर होने के साथ ही सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है। आमतौर पर, यह समस्या 60 वर्ष के बाद होती है। लेकिन, मौजूदा समय में युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पूरे विश्व भर में करीब 5 करोड़ अल्जाइमर (डिमेंशिया) के मरीज है। वहीं, भारत में 40 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे है। लेकिन, मौजूदा समय में युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। कुछ सालों में इस बीमारी के मरीजों में बढ़ोतरी देखी गई है।
जानकारी के लिए बता दें, यह बीमारी जल्द पकड़ में न आए तो स्थिति इस हद तक पहुंच सकती है कि व्यक्ति का नाम क्या है, कहां रहता है ये सारी बातें भी भूलने लगता है। इसलिए वक्त रहते इस बीमारी का पता लगाना बेहद जरूरी है। इसी कारण से अल्जाइमर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल ‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ (World Alzheimer Day) मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं कि क्यों होती है यह बीमारी, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय-
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
पिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
आखिर क्या है ‘अल्जाइमर्स रोग’
जानकारों की मानें तो, आखिर अल्जाइमर्स यानी डिमेंशिया रोग क्या होता है। अल्जाइमर्स रोग की बीमारी अधिकतर 60 वर्ष की उम्र के बाद ज़्यादा होते देखा गया है। यह रोग बुज़ुर्गों के अलावा युवाओं में भी देखा जा रहा है। लेकिन आमतौर पर ऐसा कम ही होता है कि कोई युवा इसका शिकार हुआ हो। इस रोग से जूझ रहे व्यक्ति अपनी याददाश्त को खोने लगते हैं, साथ ही सोचने की भी शक्ति कम भी होने लगती है।
क्या हैं अल्जाइमर के लक्षण
* स्वभाव में परिवर्तन।
* हाल-फ़िलहाल की जानकारी भूल जाना।
* तारीख एवं समय की जानकारी रखने में परेशानी।
* चीजों को गलत स्थान पर रख देना।
* समस्याओं को सुलझाने में परेशानी।
* घर या कार्यस्थल पर परिचित कार्यों को पूरा करने में कठिनाई।
* समय या स्थान को लेकर भ्रम होना।
* बोलने-लिखने में परेशानी।
* मूड और पर्सनालिटी बदलना।
* डिप्रेशन, कंफ्यूज रहना, थकान और मन में डर रहना।
* सामाजिक एवं मनोरंजक गतिविधियों से दूर रहना।
अल्जाइमर का इलाज
आपको बता दें कि, अल्जाइमर की बीमारी पूरी तरह ठीक तो नहीं हो सकती। लेकिन, मरीज़ के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसी कई दवाएं हैं, जिनके द्वारा मरीज़ के व्यवहार में सुधार लाया जा सकता है। यह दवाएं डॉक्टर द्वारा ही मरीज को दी जाती हैं, जो दिमाग में न्यूरो ट्रांसमीटर्स बढ़ा देती हैं।
इस बीमारी से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। लोगों से मिलना जुलना चाहिए, जिससे डिप्रेशन न हो।
घर के लोगों को संपर्क में रहना चाहिए ताकि उनके चेहरे पहचानने में परेशानी न हो। अगर आपके घर में पहले से किसी को यह बीमारी रही हो तो आपको इस पर पहले ही ध्यान देना चाहिए। लर्निंग पावर को मजबूत करना चाहिए, जैसे किताबें पढ़ना, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना आदि। डिप्रेशन से दूर रहने के लिए अपना मनपसंद संगीत भी सुन सकते हैं।
Know what is alzheimers disease and its symptoms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM










