- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Recipe Of Making Sabudana Vada
नवरात्रि में साबूदाना की खिचड़ी की जगह बनाएं स्वादिष्ट वड़ा, जानिए बनाने की विधि
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत जहां पर 3 अक्टूबर से होने वाली है साबूदाना, व्रत के दौरान खाया जाने वाला सबसे अच्छा फूड है इसकी खिचड़ी तो सामान्य रूप से सब खाते हैं लेकिन इसके साथ साबूदाने के मोमोज, और वड़ा भी बनाए जाते है।
- Written By: दीपिका पाल

साबूदाना वड़ा बनाने की विधि (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत जहां पर 3 अक्टूबर से होने वाली है वहीं पर इस दौरान 9 दिनों के लिए माता दुर्गा की आराधना भक्त करेंगे। इस दौरान कुछ भक्त माता के लिए 9 दिनों का व्रत भी रखते हैं इस दौरान कुछ नहीं खाते हैं तो कई लोग फलाहार लेना पसंद करते है। साबूदाना, व्रत के दौरान खाया जाने वाला सबसे अच्छा फूड है इसकी खिचड़ी तो सामान्य रूप से सब खाते हैं लेकिन इसके साथ साबूदाने के मोमोज, और वड़ा भी बनाए जाते है।
अगर आप नवरात्रि के दिन साबूदाना वड़ा बनाने की सोच रहे हैं तो यहां बताए जा रहे तरीके से शानदार रूप से बना सकते है।
जानिए साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी
यहां पर आप साबूदाना वड़ा बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं जो बेहतर होता है..
सम्बंधित ख़बरें
चैत्र नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर ज्वार की खिचड़ी, नोट कीजिए इसकी आसान रेसिपी
Navratri 2026: सिर्फ पूजा-पाठ नहीं मेंटल थेरेपी भी है नवरात्रि का व्रत! शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
1- साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर पानी में लगभग 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा हो, वरना साबूदाना ज्यादा पिलपिला हो सकता है।
2- जब साबूदाना अच्छी तरह भीग जाए और नरम हो जाए, तो एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। उबले हुए आलू को मैश कर लें।
3- फिर एक बड़े बर्तन में साबूदाना, मैश किए हुए आलू, पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालें।
4- अब इसमें नींबू का रस डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को एकसार करें ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।
5- इस मिश्रण को छोटे-छोटे गोल वड़ों का आकार दें। आप चाहें तो उन्हें चपटे वड़े भी बना सकते हैं।
6- एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो वड़ों को उसमें डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
7- दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद, वड़ों को कड़ाही से निकलकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि तेल सोख लिया जाए।
इस विधि के साथ आप लाजवाब साबूदाना वड़ा बना सकते हैं इसका टेस्ट हर किसी को बड़ा ही पसंद आएगा।
Know the recipe of making sabudana vada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
May 12, 2026 | 11:30 AMभाजपा ने जारी किया सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर लिखा था- बालक बुद्धि नेता
May 12, 2026 | 11:30 AMलंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी भारतीय महिला, वीडियो वायरल
May 12, 2026 | 11:15 AMपालघर की मशहूर डॉ. ऋजुता दुबे को सुश्रुतरत्न से सम्मानित किया, आयुर्वेद और महिला स्वास्थ्य के लिए दिया योगदान
May 12, 2026 | 11:15 AMMP Transfer Policy 2026: अब प्रभारी मंत्रियों की हरी झंडी के बिना नहीं हिलेंगे जिला स्तर के कर्मचारी
May 12, 2026 | 11:13 AMप्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम
May 12, 2026 | 11:12 AMपीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का तंज, खुद विदेश जा रहे हैं और…
May 12, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














