- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Easy Recipe To Make Hot Medicinal Buttermilk Khalam
बारिश में इम्यूनिटी बूस्टर होती है गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, जानिए आसान रेसिपी
Khalam Recipe: बारिश के मौसम में गर्मागर्म चाय पीना हर कोई पसंद करते है लेकिन कभी आपने गर्मागर्म छाछ के बारे में सुना है।औषधीय गुणों से भरपूर गर्मागर्म छाछ का नाम दरअसल ‘खलम' है।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए गर्मागर्म छाछ बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो)
Khalam Recipe: बारिश के मौसम में घर के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कभी गलती से बारिश के प्रभाव में आ जाएं तो सेहत को नुकसान होता है। बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले सुनने के लिए मिलते है। इस मौसम में गर्मागर्म चाय पीना हर कोई पसंद करते है लेकिन कभी आपने गर्मागर्म छाछ के बारे में सुना है।
औषधीय गुणों से भरपूर गर्मागर्म छाछ का नाम दरअसल ‘खलम’ है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। दरअसल खुशी की बात है कि इस औषधीय छाछ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सही माना है। इसकी विधि के बारे में बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
ठाणे में मानसून अलर्ट: महापौर ने आपातकालीन कक्ष का लिया जायजा, 24×7 व्यवस्था और 6500 CCTV लगाने के निर्देश
जानिए क्या है खलम ड्रिंक
आयुष मंत्रालय के अनुसार, खलम की बात की जाए तो यह एक खास तरह से तैयार की गई छाछ होती है। जिसमें औषधीय गुणों से भरपूर तत्वों को शामिल किया जाता है। यह एक इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करती है। सर्दी-जुकाम की समस्या में खलम ड्रिंक को कारगर बताया गया है। अगर बारिश के मौसम में इस ड्रिंक का सेवन हम नियमित करते है इसके भरपूर फायदे मिलते है।
जानिए कैसे तैयार करें खलम
यहां पर औषधीय ड्रिंक खलम बनाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा विधि बताई गई है। इस विधि के अनुसार आज हम खलम छाछ को बना सकते है। चलिए जानते है क्या चाहिए सामग्री और विधि।
सामग्री- खलम छाछ बनाने के लिए छाछ, अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर सामग्री की आवश्यकता होगी।
जानिए कैसे बनाएं खलम
दी हुई सामग्रियों के अनुसार आप औषधीय ड्रिंक खलम को बना सकते है। जानिए इसे बनाने की आसान विधि…
- इसके लिए सबसे पहले अदरक का पेस्ट बनाएं।
- छाछ को उबालें और इसमें अदरक का पेस्ट डालें।
- एक मिनट तक उबालने के बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और फिर इसे छानकर गर्मा-गरम पिएं।
जानिए खलम ड्रिंक पीने के फायदे
खलम ड्रिंक का सेवन करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते है।
1- इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होता है। साथ ही अपच, वात और कब्ज की समस्याओं पर राहत मिलती है।
2-इस ड्रिंक में शामिल अदरक और काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या पर राहत मिलती है।
3- इस छाछ में हल्दी और हींग के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर अपने भाई को बांधना चाहते है ट्रेंडी स्टाइल वाली राखी, देखें डिजाइंस
4- गर्मी की तरह ही बारिश में हाइड्रेड रहना जरूरी होता है। यहां पर खलम छाछ का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान भी दूर रहती है।
5- मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए खलम छाछ को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। इस औषधीय ड्रिंक का सेवन आप नाश्ते के समय या दोपहर के समय करते है तो आपकी सेहत को एनर्जी मिलती है।
आईएएनएस इनपुट के अनुसार
Know the easy recipe to make hot medicinal buttermilk khalam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














