पके कटहल खाने के फायदे जानिए, ये बीमारियां हो सकती हैं कोसों दूर
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
पोषक तत्वों से भरपूर कटहल (Jackfruit) एक मौसमी सब्जी है, गर्मियों के मौसम में कटहल हर कोई खाना पसंद करता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। पके कटहल में प्रोटीन भी बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जता है। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। कटहल (Jackfruit) आपके लिवर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानें पका कटहल खाने से आपकी सेहत को और कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में यदि आपको खाना नहीं पच पाता तो आप पके हुए कटहल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करके आपका वजन सुधारने में भी मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
पका हुआ कटहल खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। पके हुए कटहल में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पके हुए कटहल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में बढ़ते हुए मोटापे को रोकने में मदद करते हैं। इसका अलावा, इसे रेसवेरास्ट्रॉल नाम के एंटीऑक्सीडेंट का भी बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। यह आपके रक्त के संचार को कंट्रोल करन में भी मदद करता है।
पके कटहल में विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-C आपके शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में कार्य करता है। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। साथ ही यह आपके शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।
जानकारों के मुताबिक, जिन लोगों को मुंह में बार-बार छाले होने की शिकायत रहती है, उन्हें कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूकना चाहिए। इससे छालों की समस्या में आराम मिलता है।
