Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ब्रेकफास्ट में पोहा जरूर करें शामिल, विटामिन्स से भरपूर इस नाश्ते से मोटापा कम करने में मिलेगी मदद

रोजाना सुबह नाश्ता लेना सेहत के लिए जरूरी होता है इसमें अक्सर खाएं जाने फूड की बात करें तो पोहा ही होता है। इसे अगर आप खाते है तो इसके फायदे भी आपको जानना चाहिए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 27, 2024 | 05:31 AM

पोहा खाने के फायदे (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अधिकतर भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में कई लोग पोहा (Poha) खाना पसंद करते हैं। इसकी सबसे अहम दो वजह तो यही है कि पोहे में आप अपनी मनचाही सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स आदि डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। यह बनाने और पचाने दोनों में आसान होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पोहे में सेहत के लिहाज से फायदेमंद कई गुण पाए जाते हैं, ऐसे में आइए जानें कैसे पोहा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जान लीजिए पोहा खाने के फायदे

1- डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोहा में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे सुबह नाश्ते में खाने से दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। हालांकि, इसे खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी है।

2- पोहा आयरन से भी भरपूर होता है, जो एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए यह एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है और एनीमिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

3-पोहा में फाइबर काफी मात्रा में होता है। यह तो आप जानते ही हैं कि वजन घटाने की डाइट के दौरान फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। तो पोहा को ब्रेकफास्ट में शामिल करने से यह आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है।

4-हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पोहा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन D के साथ कई और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के साथ आपका वजन कम करने में भी फायदेमंद हो सकते हैं।

5-खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पाचन बेहतर बनता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती और अगर पहले से है भी, तो इससे राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जिससे गट माइक्रोबायोम बेहतर रहता है। अगर आप पोहे में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं, तब तो यह और फायदेमंद हो सकता है। नींबू के खट्टे स्वाद की वजह से मुंह में सलाइवा ज्यादा बनता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।

6-ब्रेकफास्ट में पोहा खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है। पोहा न केवल पचाने में आसान है, बल्कि यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है। पोहा हमारे खून में शुगर को धीमी गति से रिलीज करता है, जिससे बार-बार लगने वाली भूख मिट जाती है और सीमित खाना खाते हैं ऐसे में आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Know the benefits of eating poha in breakfast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2024 | 05:31 AM

Topics:  

  • Health Benefit

सम्बंधित ख़बरें

1

Ajwain Benefits: पेट दर्द से खांसी तक, अजवाइन क्यों है हर घर की जरूरी दवा?

2

गूलर के सेहत से जुड़े फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग, डाइट में कर सकते हैं शामिल

3

Ayushman Bharat Card: 5 लाख का फ्री इलाज, घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड; जानिए पूरी प्रक्रिया

4

भूलकर भी घर से न फेंकें मटर के छिलके, वजन घटाने से लेकर डिटॉक्स तक करते हैं मदद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.