Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गूलर के सेहत से जुड़े फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग, डाइट में कर सकते हैं शामिल

Gular Benefits: गूलर एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जिसके फायदे कई सारे हैं। पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक को कंट्रोल करने में यह मददगार है। इसके पत्ते, फल व तना भी लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 08, 2025 | 04:46 PM

गूलर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

Gular Health Benefits: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आने लगते हैं। समय के साथ शरीर में जोश और ऊर्जा धीरे-धीरे कम होने लगती है। त्वचा की चमक घटने लगती है और झुर्रियां आने लगती हैं। पाचन कमजोर हो जाता है और कभी-कभी जोड़ों और हड्डियों में दर्द भी शुरू हो जाता है। इसी बीच आयुर्वेद में एक ऐसा पेड़ बताया गया है जो इन सब समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

हम जिसकी बात कर रहे हैं उसका नाम गूलर का पेड़ है। जिसे वैज्ञानिक नाम से फिकस रेसमोसा कहते हैं। यह पेड़ दिखने में अंजीर जैसा है, लेकिन इसके गुण इसे आम पेड़ों से अलग बनाते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर

आयुर्वेद में गूलर के फल, पत्ते, तना और छाल सभी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताए गए हैं। इसके पत्ते पित्त और कफ को संतुलित करते हैं और पाचन में मदद करते हैं। आयुर्वेद में पत्तों का प्रयोग लंबे समय से शरीर की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। गूलर के फल भी अलग-अलग समय पर अलग गुण देते हैं। इसके कच्चे और पके फल दोनों का उपयोग किया जा सकता है। फल आकार में गोल होते हैं और दिखने में अंजीर जैसे लगते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है

Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान

वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत

यह भी पढ़ें:- रील्स देखने की लत क्या सच में दिमाग कर रही है स्लो ? जानें कैसे असर करता है ये पैटर्न

स्किन इंफेक्शन को दूर करे

गूलर की छाल और तना भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। छाल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं और यकृत की रक्षा करते हैं। पेड़ से निकलने वाला दूध भी फायदेमंद है। इसे बाहरी रूप से लगाने से घाव जल्दी भरते हैं, फोड़े-फुंसी में आराम मिलता है और त्वचा संक्रमण दूर होते हैं।

डायबिटीज व दिल से जुड़ी समस्या

वैज्ञानिक शोध में भी साबित हुआ है कि गूलर में मौजूद तत्व शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, झुर्रियां कम आती हैं, त्वचा स्वस्थ रहती है और अंग अपनी सही गति से काम करते हैं। गूलर के सेवन से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और रक्त की सफाई भी होती है। यह डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों जैसी समस्याओं में भी मदद करता है।

गूलर मुंह से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। इसे आप किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य स्रोतों और उपलब्ध जनरल नॉलेज पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नवभारत की टीम नहीं करती है।

Know why you should include gular in your diet health benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 04:45 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Health Tips
  • stomach problem

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.