Kangana Ranaut: एलिगेंस, ग्रेस और रॉयल्टी का परफेक्ट मेल हैं कंगना रानौत के ये साड़ी स्टाइल, टिक जाएंगी नजरें
Kangana Ranaut Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत की एक्टिंग के साथ-साथ उनका देशी लुक भी वायरल हो जाता है। उनका साड़ी का कलेक्शन इतना शानदार है कि नजर ही नहीं हटती।
- Written By: रीता राय सागर
कंगना रानौत (फोटो. सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Fashion: आज के समय में महिलाएं साड़ी पहनने को लेकर कतराती हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत साड़ी पहन कर संसद से सिनेमा तक छा जाती हैं। Kangana Ranaut In Saree: फैशन एक सर्कल की तरह होता है, जो घूम फिरकर आता-जाता रहता है, लेकिन फैशन चाहे जितना भी बदल जाए, साड़ी पहनने का फैय़ान कभी पुराना नहीं होता है।
सिनेमा और टीवी ने हमेशा से फैशन को प्रभावित किया है, फिर चाहे वह साधना कट बाल हो, चूड़ीदार के साथ टाइट कुर्ती, शिफॉन की साड़ियां, जूड़े में खोंसा हुआ लाल गुलाब या फिर ऊंची हिल वाली सैंडिल। हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि टीवी और सिनेमा में दिखाया गया फैशन महिलाओं के मन में घर कर जाता है।
पटोला में कंगना
रायजिंग भारत समिट 2026 के दौरान कंगना मस्टर्ड येलो रंग की पटोला साड़ी में नजर आईं थी। इस साड़ी पर बहुत ही सुंदर ज्योमेट्रिकल डिजाइन बने हुए थे और पटोला साड़ी का लाल बॉर्डर इसे काफी रॉयल लुक दे रहा था। कंगना ने इसे लाल रंग की ब्लाउज के साथ पेयर किया था, इशकी स्लीव पर गोल्डन वर्क किया गया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कान में झुमके, हाथ में घड़ी और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। इसके साथ बालों को कंगना ने आधे बंधे हुए और मिनिमल मेकअप से लुक को खूबसूरत बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
कंगना रानौत (फोटो.सोशल मीडिया)
खादी साड़ी में सादगी भरी कंगना
कंगना संसद में ज्यादातर खादी की साड़ियां स्टाइल करती है। इसमें कंगना का कॉन्फिडेंट देखते ही बनता है। ज्यादातर लोग खादी की साड़ी को बोरिंग समझते हैं, जब कि कंगना ने इसे बेहद क्लासी तरीके से स्टाइल किया है। यह लुक उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो कम बजट में भी स्टाइलिश और क्लासी दिखना चाहते हैं।
कंगना रानौत (फोटो. सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Marilyn Monroe: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी दीवानी
कंगना रानौत (फोटो.सोशल मीडिया)
कांजीवरम में कयामत
कंगना अकसर सिल्क की साड़ियों को बेहद ग्रेसफुली स्टाइल करती है। कंगना ने कर्नाटक के देवी दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान रेड और पिंक के कॉम्बिनेशन में कांजीवरम साड़ी पहना था और इसमें वो किसी रानी से कम नहीं लग रही थी। कंगना अक्सर धार्मिक मौकों पर भारी सिल्क की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, जो उन पर बहुत जंचती हैं। इसके साथ वो हैवी ज्वेलरी को पहनना पसंद करती है।
