Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या है ‘अलविदा जुमा’, जानिए मुसलमानों के लिए क्यों है यह ख़ास

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 04, 2024 | 09:21 AM

जमात उल विदा 2024 (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि आप सभी जानते है कि ‘मुस्लिम समुदाय’ (Muslim community) के लिए रमजान का पाक महीना बेहद महत्व रखता है। आपको बता दें ‘अलविदा जुमा’ अथवा ‘जुमा-तुल-विदा’(Jamat-ul-Wida 2024) इस्लामी धर्म में बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है, जो रमजान के आखिरी जुमे को मनाया जाता है। यह दिन जुमा की विदाई का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि यह रमजान माह का आखिरी जुमा होता है।

जो इस बार देशभर में 5 अप्रैल 2024 को अलविदा जुमा मनाया जाएगा। जो इस बार वैसे तो, रमजान में हर जुमे की अपनी अहमियत है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लिए अलविदा जुमा एक अलग ही महत्व रखता है। अलविदा जुमा को अरबी में ‘जमात-उल-विदा’ भी कहा जाता है। आइए जानें भारत में अलविदा जुमा को लेकर क्या है परंपरा।

भारत में अलविदा जुमा

1- भारत में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है और मस्जिदों में भी खास तैयारी की जाती है।

2- रोजेदार नये और अच्छे कपड़े पहनकर और इत्र (खुशबू) लगाकर नमाज के लिए घर से बाहर निकलते हैं और मस्जिदों में इबादत करते हैं। बच्चे हों या बूढ़े सभी लोग इस दिन को खास तरीके से मनाते हैं।

3- मज़हब के इतर, हिंदुस्तान और दक्षिण एशिया में अलविदा जुमा को लेकर पारंपरिक और सांस्कृतिक तौर पर एक अलग ही रुझान देखने को मिलता है।

4- इस दिन लोगों में खासा उत्साह होता है और वो लोग पूरे जोश-व-खरोश के साथ इस नमाज़ का एहतिमाम करते है। बच्चों में इसको लेकर खासा उमंग देखने को भी मिलती है।

5- इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, अलविदा की नमाज में लोग सच्चे दिल से जो जायज दुआ मांगते हैं वो कबूल होती है और नेक दिल से अदा की गई नमाज से अल्लाह की रहमत और बरकत मिलती है।

6- साथ ही पुराने गुनाह भी माफ हो जाते है। इस दौरान फर्ज (जरूरी) के साथ ही कई नफिल (अतिरिक्त) नमाज़े भी पढ़ी जाती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा सवाब कमाया जा सके। इसके साथ ही कुरान की तिलावत की जाती है और गरीब-जरूरतमंद लोगों की मदद भी होती है।

7- मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार, इस्लामी संस्कृति में जुमा को सप्ताह का सबसे पवित्र दिन माना जाता है, जिसे ‘जुमुआ’ या ‘जुम्मा’ भी कहते हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार यदि मुसलमान जुमा को प्रार्थना एवं इबादत के साथ पवित्र कुरान पढ़ते हैं, तो सप्ताह के बाकी दिनों में अल्लाह उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है, यद्यपि मुसलमान हर जुमा को विशेष मानते हैं, लेकिन रमजान के अंतिम जुमे का खास महत्व होता है।

जानिए क्या है इतिहास

जमात-अल-विदा के इतिहास के अनुसार, अल्लाह द्वारा भेजा एक दूत मस्जिद में प्रवेश करता है और इमाम को सुनता है। जमात-उल-विदा पर नमाज के लिए सुबह-सुबह मस्जिद जाने पर लोगों को इनाम मिलता है। पैगंबर मोहम्मद के अनुसार, अल्लाह उन लोगों के सभी पापों को माफ कर देगा जो नियमित रूप से जुमे की नमाज अदा करते हैं।

Jumma tul vida will be celebrated across the country on 5 april 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2024 | 08:05 AM

Topics:  

  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या आपने सोचा है कभी, 14 सितंबर और 10 जनवरी.. तारीखों पर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए

2

अमीर बनना हो तो आचार्य चाणक्य की इन 7 नीतियों पर चलें, सफलता के साथ धन भी बरसेगा

3

चाय पीने का सही समय क्या है, कब और कौन सी चाय हेल्थ को फायदे पहुंचाती है, जानिए नुकसान भी

4

पितृपक्ष में के नए कपड़े खरीदने की सोच रहे हों, तो पहले ये बातें जान लें, होगा शुभ या अशुभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.