क्या आपने सोचा है कभी, 14 सितंबर और 10 जनवरी.. तारीखों पर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए
Importance of Hindi Diwas: हिंदी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन वैसे 14 सिंतबर को मनाया जाता है लेकिन कई लोग नहीं जानते है यह 10 जनवरी को भी मनाते है।
- Written By: दीपिका पाल
हिंदी दिवस (सौ. सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2025: हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है मां की भाषा, जिसे हम जन्म लेने के साथ बड़े होने पर मां द्वारा सिखाई भाषा होती है। हिंदी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन वैसे 14 सिंतबर को मनाया जाता है लेकिन कई लोग नहीं जानते है यह 10 जनवरी को भी दुनियाभर में मनाया जाता है। अंग्रेजी के दौर में, हिंदी का महत्व थोड़ा फीका पड़ गया है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि, हमारी मातृभाषा हिंदी है।
इस भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का कर्तव्य हर नागरिक का है। एक सवाल अब भी मन में है कि, आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि, हिंदी दिवस दो तारीखों में मनाया जाता है। चलिए जानते है इसके बारे में।
जानें कैसे हुए विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत
यहां दुनियाभर में हिंदी के महत्व और बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहते है कि, पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में मनाया गया था, जिसका आयोजन राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने किया था। इसके साथ ही भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपस्थिति में विश्व हिंदी दिवस को लेकर सम्मेलन 10 से 14 जनवरी, 1975 के बीच आयोजित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
क्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
Yoga VS Gym: योग या जिम? जानिए आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट
Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे
इस सम्मेलन में 30 देशों के करीब 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इसके बाद मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे तमाम देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस तरह से 10 जनवरी को आधिकारिक तौर पर 10 जनवरी को साल 2006 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस दिवस को वैश्विक हिंदी दिवस के रूप में स्वीकार किया है।
ये भी पढ़ें- आ गया वेट लॉस करने के लिए असरदार 6-6-6 वॉकिंग ट्रेंड का फार्मूला, जानिए कैसे करें शुरुआत
भारत में 14 सितंबर को मनाते है हिंदी दिवस
10 जनवरी के अलावा 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। कहा जाता है कि, भारत की संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर इस दिवस को मनाने की पहल की गई। आगे इस पहल में 14 सितंबर, 1953 को आधिकारिक रूप से पहली बार राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। यह राष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर भारत में हर साल मनाया जाता है।
