Jewellery Styling Trends: हर आउटफिट के साथ एक जैसी जूलरी पहनना हुआ पुराना, अब ट्रेंड में है ज्वेलरी स्टैकिंग

Jewellery Layering: गहनों को पहनने का तरीका भी फैशन के साथ बदल रहा है। अब एक ही नेकलेस या ब्रेसलेट के बजाय अलग लंबाई, डिजाइन और स्टाइल की जूलरी को साथ पहनने का ट्रेंड बढ़ रहा है।
jewellery stacking trend how to style.
ज्वेलरीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Jewellery Stacking: किसी आउटफिट के साथ मैचिंग नेकलेस, ईयररिंग और ब्रेसलेट का पूरा सेट पहनने का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। अब फैशन में थोड़ा ज्यादा पर्सनल और लेयर्ड लुक पसंद किया जा रहा है। इसी वजह से ज्वेलरी स्टैकिंग और लेयरिंग का ट्रेंड तेजी से नजर आ रहा है।

इस स्टाइल में जरूरी नहीं कि सारी जूलरी एक जैसी हो। अलग डिजाइन, साइज और लंबाई को एक साथ पहनकर स्मार्ट लुक तैयार किया जाता है।

नेकलेस लेयरिंग

अगर पहली बार ज्वेलरी स्टैकिंग ट्राई करने का मन बना रही हैं तो नेकलेस से शुरुआत आसान रहेगी। एक छोटा पेंडेंट नेकलेस, उसके साथ थोड़ा लंबा चेन नेकलेस और फिर उससे लंबा कोई हल्का नेकपीस पहना जा सकता है। सभी नेकलेस एक ही लंबाई के होंगे तो वे आपस में उलझ सकते हैं और लेयर्ड इफेक्ट भी साफ नहीं दिखेगा।

jewellery stacking trend how to style.
Lip Crayon Trend: लिपस्टिक जैसा रंग, लिप लाइनर जैसी पकड़! आखिर क्यों बढ़ रहा है लिप क्रेयॉन का ट्रेंड
Jewellery Stacking
ज्वेलरीफोटो.सोशल मीडिया

फिंगर रिंग को ऐसे करें लेयर

एक उंगली में कई अंगूठियां पहनना या अलग-अलग उंगलियों में पतली रिंग्स को साथ पहनकर भी लुक को स्मार्ट बनाया जा सकता है। बहुत भारी डिजाइन वाली रिंग्स को एक साथ पहनने के बजाय कुछ पतली और एक-दो थोड़ी मोटी रिंग्स मिला कर पहनने से लुक ज्यादा बैलेंस्ड दिख सकता है। सिंपल गोल्ड या सिल्वर रिंग्स के साथ स्टोन या टेक्सचर वाली रिंग को मिलाकर भी कंट्रास्ट क्रिएट किया जा सकता है।

Jewellery Stacking
ज्वेलरीफोटो.सोशल मीडिया

ब्रेसलेट में भी कर सकते हैं लेयरिंग

हाथों में सिर्फ एक ब्रेसलेट पहनने के बजाय घड़ी, पतली चेन ब्रेसलेट और कुछ बैंगल्स को साथ पहनना भी ज्वेलरी लेयरिंग का हिस्सा है। इंडियन आउटफिट के साथ चूड़ियों की अलग-अलग चौड़ाई मिलाकर भी इस तरह का लुक बनाया जा सकता है।

Jewellery Stacking
ज्वेलरीफोटो.सोशल मीडिया
jewellery stacking trend how to style.
Bangles Color Combination: चूड़ी का कौन-सा रंग किस आउटफिट पर जंचेगा? इन 6 कॉम्बिनेशन से बनाएं खूबसूरत लुक

हर चीज को एक जैसा रखना जरूरी नहीं

इस ट्रेंड की खासियत यह है कि इसमें जूलरी का बिल्कुल एक जैसा सेट होना जरूरी नहीं। गोल्ड और सिल्वर टोन को एक साथ पहन कर भी पर्सनल स्टाइल क्रिएट किया जा सकता है। अगर मिक्स मेटल कर रही हैं तो किसी एक डिजाइन या पैटर्न को दोहराने से पूरा लुक एकसार नजर आता है।

ज्वेलरी लेयरिंग में इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी को लेयर करने का मतलब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ज्यादा से ज्यादा जूलरी पहनी जाए। इसका मकसद अलग-अलग पीसेज को इस तरह मिलाना है कि वे एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करें। इसलिए एक साथ कई चीजें पहनने के बजाय लेयर, आकार और बैलेंस पर ध्यान दें। सिंपल कुर्ती से लेकर साड़ी, ड्रेस और वेस्टर्न आउटफिट तक इस ट्रेंड को अपने तरीके से पहना जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com