रीता राय सागर
जेन Z बहुएं हल्के, मिनिमल और स्टाइलिश पेंडेंट वाले मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं, जिन्हें साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक के साथ पहना जा सकता है।
छोटे-छोटे चमकदार स्टोन्स वाला यह पेंडेंट बेहद एलिगेंट लुक देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगता। ऑफिस, डेली वियर या किसी छोटे फंक्शन के लिए यह मंगलसूत्र बेस्ट है।
अगर आपको सादगी से भरा मंगलसूत्र पसंद है, तो ऐसा स्लीक पेंडेंट अच्छा विकल्प है। पतली चेन और छोटे ब्लैक बीड्स के साथ यह डिजाइन ट्रेडिशनल टच को मॉडर्न लुक देता है।
मंगलसूत्र की पहचान माने जाने वाले ब्लैक बीड्स को मॉडर्न पेंडेंट के साथ पेयर किया जाए तो पूरा लुक बदल जाता है। ऐसा डिजाइन ट्रेडिशनल भी लगता है और मॉडर्न भी, नई दुल्हन के लिए यह खास है।
यह बेहद यूनिक शेप का मंगलसूत्र पेंडेंट जेन Z के लिए खास पसंद है। छोटा सा इंफिंटी डिजाइन मंगलसूत्र को क्यूट और मॉडर्न लुक देता है। इसे डेली वियर के साथ-साथ डेट नाइट या स्पेशल डे पर भी स्टाइल किया जा सकता है।
तीन छोटे फूलों या स्टोन क्लस्टर वाला पेंडेंट बेहद सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद गर्दन पर अच्छी चमक देता है और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी खूबसूरत लगता है।
अगर आपको सिंपल डिजाइन में थोड़ा ग्लैम पसंद है, तो स्टार या फ्लोरल मोटिफ वाला पेंडेंट ट्राई कर सकती हैं। छोटा स्टोन डिटेलिंग वाला डिजाइन गर्दन पर बहुत नाजुक और खूबसूरत दिखाई देता है।
नाम या इनिशियल वाले पेंडेंट मंगलसूत्र को पर्सनल टच देते हैं। जेन Z के बीच पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज अधिक है। ऐसा डिजाइन शादी के बाद भी अपनी पहचान और स्टाइल को दिखाने का एक तरीका है।
हार्ट और सर्कल की शेप वाला पेंडेंट काफी यूनिक है। ऐसे जियोमेट्रिक डिजाइन उन महिलाओं को पसंद आते हैं, जो पारंपरिक मंगलसूत्र में थोड़ा अलग और फैशनेबल टच चाहती हैं।
पेंडेंट को परफ्यूम, पानी, पसीने और कॉस्मेटिक्स के सीधे संपर्क से बचाएं। पहनने के बाद इसे मुलायम कपड़े से साफ करके अलग ज्वेलरी पाउच या बॉक्स में रखें।