Bangles Color Combination: चूड़ी का कौन-सा रंग किस आउटफिट पर जंचेगा? इन 6 कॉम्बिनेशन से बनाएं खूबसूरत लुक

Chudi Color Combination: साड़ी या लहंगे के साथ चूड़ी का सही रंग पूरे लुक को निखार सकता है। लाल, पीला, गुलाबी, नीला और काले आउटफिट के साथ इन चूड़ी कॉम्बिनेशन को ट्राई करें।
Chudi color combination outfit bangles styling.
चूड़ी फोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Bangle and Saree Combination.
लाल साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां हमेशा क्लासिक और फेस्टिव लुक देती हैं। खासकर सिल्क, बनारसी या जरी वाली लाल साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां हाथों की खूबसूरती को और उभारती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Bangle and Saree Combination.
पीली साड़ी के साथ हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन खासतौर पर पूजा और त्योहारों के लिए खूबसूरत लगता है। पीले और हरे रंग का कंट्रास्ट लुक को फ्रेश और ट्रेडिशनल बनाता है।फोटो.सोशल मीडिया
Bangle and Saree Combination.
पिंक साड़ी या सूट के साथ उसी रंग की चूड़ियां मोनोटोन लुक देती हैं। अगर आउटफिट हल्का गुलाबी है तो डार्क पिंक या रानी रंग की चूड़ियां पहनकर हाथों को थोड़ा ज्यादा उभारा जा सकता है।फोटो.सोशल मीडिया
Bangle and Saree Combination.
अगर किसी एक रंग की चूड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो लाल और गोल्डन चूड़ियों का मिक्स ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल साड़ी, लहंगे और एथनिक सूट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।फोटो.सोशल मीडिया
Bangle and Saree Combination.
ब्लू लहंगे के साथ सिल्वर चूड़ियां खासकर तब खूबसूरत लगती हैं जब आउटफिट पर सिल्वर वर्क, सीक्विन या स्टोन वर्क हो। नेवी ब्लू से लेकर रॉयल ब्लू तक, सिल्वर चूड़ियां पूरे लुक को एलिगेंट टच देती हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Bangle and Saree Combination.
काली साड़ी के साथ लाल चूड़ियां एक क्लासिक कॉम्बिनेशन हैं। खासकर ब्लैक साड़ी में अगर गोल्डन या रेड बॉर्डर हो, तो लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन की कुछ चूड़ियां मिलाकर पहनी जा सकती हैं।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com