-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- International Youth Day Is Celebrated On 12 August
12 अगस्त को मनाया जाता हैं International Youth Day, जानें मनाने का उद्देश्य और इसकी शुरुआत
- Written By: दीपिका पाल
हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार व बाकी लोगों का ध्यान युवाओं का समस्याओं की ओर आकर्षित करना होता है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
हर साल की तरह इस बार भी 12 अगस्त को पूरी दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ (International Youth Day) मनाया जाएगा। जानकारों के अनुसार, राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होता है। इसलिए युवाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि पिछले 22 सालों से 12 अगस्त को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
युवा वह पीढ़ी है जिसके मजबूत कंधों पर ही देश का भविष्य टिका होता है। युवा किसी भी राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। लेकिन, अगर कहीं यह कमज़ोर हो जाते हैं तो राष्ट्र भी अंधकार में जा सकता है। युवाओं पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत है।
जानिए कहां से हुई
युवाओं के लिए इसी बात मद्देनजर हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार व बाकी लोगों का ध्यान युवाओं का समस्याओं की ओर आकर्षित करना होता है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत यू तो अमेरिका से हुई थी लेकिन आज इसे दुनिया भर के तमाम देश मनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
ऐसे में आइए जानें पहली बार अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया था, साथ ही जानेंगे कि इस दिन का क्या इतिहास है और ये क्यों मनाया जाता है।
पहली बार कब मनाया गया था दिवस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल ने 1965 और 1975 के बीच भागीदारी, विकास और शांति पर ध्यान केंद्रित करते हुए युवाओं पर एक अंतरराष्ट्रीय नीति पर जोर दिया। जिसके बाद सन 1999 में, संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया।
यह निर्णय लिस्बन में युवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स’ को की गई एक सिफारिश पर आधारित था। आखिरकार, पहला ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ आज से ठीक 24 साल पहले 12 अगस्त 2000 को मनाया गया था।
‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने का क्या है उद्देश्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस दुनिया भर में युवाओं द्वारा अनुभव की जाने वाली कठिनाइयों पर केंद्रित है। आज भी अधिकांश बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित हैं और भूख और गरीबी से पीड़ित हैं जो उनके विकास में बाधा है।
उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ताकि वे होनहार युवा बन सकें, अभी से कदम उठाने की जरूरत है। यह दिन सभी को संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में शामिल होने और उसके सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने का आह्वान करता है।
क्या है अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम
इस बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग’ (From Clicks To Progress: Youth Digital Pathways For Sustainable Development) है। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल के साथ सशक्त बनाना है तथा युवाओं के मुद्दों की तरफ दुनिया का ध्यान आकर्षित करवाना है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम ‘ग्रीन स्किल्स फॉर यूथ: टुवर्ड्स ए सस्टेनेबल वर्ल्ड’ (Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World) रखी गई थी।
लेखिका-सीमा कुमारी
International youth day is celebrated on 12 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










