International Men's Day: पुरुष अपनी भावनाएं क्यों छिपाते हैं? जानें 5 बड़ी वजहें

Men's Mental Health: पुरुष भी तनाव, अकेलेपन और भावनात्मक परेशानियों से गुजरते हैं, लेकिन कई बार अपनी तकलीफ किसी से साझा नहीं कर पाते। जानें इसके पीछे की 5 वजहें और मानसिक सेहत का ख्याल रखने के तरीके।
International mens day 2026 men hide emotions reasons.
पुरुष दिवसफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पुरुषों से हमेशा मजबूत बने रहने की उम्मीद की जाती है,  इसलिए वे अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाते हैं।

  • परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां, नौकरी का दबाव और अपनों की चिंता का असर पुरुषों के मेंटल हेल्थ पर पड़ता है।

  • कमजोर समझे जाने, मजाक उड़ाए जाने और दूसरों को परेशान करने के डर से पुरुष अपनी तकलीफ साझा नहीं करते हैं।

International Men's Day 2026: हमारे समाज में अक्सर पुरुषों से उम्मीद की जाती है कि वे हर परिस्थिति में मजबूत बने रहें। फिर चाहे वो परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभानी हो या आर्थिक दबाव और रिश्तों की चुनौतियों का सामना करना हो, उनसे अपनी भावनाएं जगजाहिर न करने की उम्मीद की जाती है।

ऐसे में कई पुरुष तनाव, अकेलेपन, असफलता और भावनात्मक परेशानी से जूझने लगते हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर समझते हैं कि आखिर वे अपनी तकलीफ साझा करने से क्यों बचते हैं।

कमजोर समझे जाने का डर

भारतीय समाज में एक पुरुष की परवरिश इस तरीके से की जाती है कि पुरुषों को बचपन से सिखाया जाता है कि रोना या अपनी परेशानी जाहिर करना कमजोरी की पहचान होती है। समय के साथ यह सोच उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाती है। ऐसे में उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं तो परिवार या समाज उन्हें कमजोर समझेगा।

परिवार की जिम्मेदारियों का दबाव

कई पुरुष परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनी पहली प्राथमिकता की तरह निभाते हैं। नौकरी का तनाव, पैसों की चिंता और परिवार की जरूरतें पूरी करने का दबाव उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, लेकिन फिर भी वे अपनी बात किसी के साथ साझा करने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे परिवार के लोग भी चिंतित हो जाएंगे।

अपनी भावनाएं व्यक्त करना नहीं आता

हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को पहचानने और उन्हें शब्दों में व्यक्त करने का तरीका नहीं आता। कई बार पुरुषों को पता ही नहीं होता है कि वे तनाव में हैं, अकेलापन महसूस कर रहे हैं या किसी बात से दुखी या परेशान हैं। ऐसे में वे बातचीत करने के बजाय चुप रहना पसंद करते हैं।

मजाक उड़ाए जाने का डर

कई बार पुरुषों को लगता है कि अपनी परेशानी बताने पर लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेंगे। दोस्त मजाक बनाएंगे या परिवार के लोग उनकी भावनाओं को छोटी बात समझकर टाल देंगे। इस तरह के अनुभव उन्हें अपनी परेशानी साझा करने से रोकते हैं।

International mens day 2026 men hide emotions reasons.
Hair Fall In Men: पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह? इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज

हर समस्या खुद सुलझाने की आदत

समाज में पुरुषों को अक्सर प्रॉब्लम सॉल्वर माना जाता है। इस वजह से वे अपनी परेशानी के लिए भी दूसरों की मदद लेने के बजाय अकेले ही सब संभालने की कोशिश करते हैं। लेकिन हर समस्या का हल खुद निकालना जरूरी नहीं है। इसके लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना भी राहत देता है।

पुरुषों की भावनात्मक सेहत का ख्याल रखना क्यों जरूरी है?

भावनाओं को लगातार दबाकर रखने से तनाव और अकेलापन बढ़ता है। इसका असर नींद, काम करने की क्षमता, रिश्तों और शारीरिक सेहत पर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से उदास है, चिड़चिड़ापन महसूस कर रहा है, लोगों से दूरी बना रहा है या रोजमर्रा के कामों कम रुचि ले रहा है, तो उसे इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।