रोजाना अपनी थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, फुर्ती से बढ़ेगा आपका वजन
कई लोग मानते हैं कि, वजन तो आजकल बढ़ जाना आसान है लेकिन अगर वजन कम हो जाए तो उसे वापस से बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है।
- Written By: दीपिका पाल
वजन बढ़ाने के सुपरफूड्स (सौ. सोशल मीडिया)
मोटापा, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक होता है जहां पर व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहता है। अनियमित जीवन शैली और अनुचित डाइट की वजह से मोटापा बढ़ जाता है लेकिन कई मामले में लोग अपने दुबलेपन से भी परेशान रहते है। वजन कम होने की वजह से लोग अपनी पर्सनालिटी को लोगों के सामने पेश करने से कतराते है।
कई लोग मानते हैं कि, वजन तो आजकल बढ़ जाना आसान है लेकिन अगर वजन कम हो जाए तो उसे वापस से बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। चलिए जानते हैं इन हेल्दी चीजों के बारे में…
अपनी थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें
आपको बताते चलें कि, आप अपनी थाली में रोजाना इन प्रकार की हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते है जो कारगर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
1- घी और मक्खन
आप अपनी डाइट में इन दो चीजों को शामिल सकते है। इसके लिए थोड़ी सी मात्रा में रोज घी या मक्खन का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते हैं। इसके अलावा रोटी पर घी या मक्खन लगा कर खा सकते है या दाल में मिलाएं। वजन बढ़ाने के लिए यह सबसे हेल्दी फूड होता है।
2- चावल और दाल
वजन बढ़ाने के लिए आप सुपरफूड के तौर पर दाल और चावल को शामिल कर सकते है।सादे चावल और दाल में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का संतुलन होता है. इसे घी के साथ खाएं। फायदा मिलता है।
3- अंडा और चिकन
आप अपनी डाइट में इन दो चीजों को शामिल कर सकते है। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो अंडा और चिकन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मसल्स और वजन बढ़ाने में मदद करता है।
4- बनाना शेक
आप अपनी डाइट में बनाना शेक को शामिल कर सकते है। इसके लिए आप दूध में केले को मिलाकर हेल्दी शेक बना सकते हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छा है, बल्कि कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर है,इसे रोजाना नाश्ते में शामिल करें।
5- सूखे मेवे
आप अपनी डाइट में सूखे मेवे को शामिल कर सकते है। जहां पर बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू को रोजाना खाने से एनर्जी और हेल्दी फैट्स बढ़ता है। इन्हें स्नैक्स की तरह खाएं या दूध में मिलाकर।
6- पनीर
पनीर खाने में अच्छा भी लगता है तो यह सबकी स्वादिष्ट और मनपसंद सब्जी में से एक होती है। इसलिए आप पनीर को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं. ये आपका वजन तेजी से बढ़ाएगा।
