Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र

Dalai Lama Life Lessons: सफलता का मतलब केवल धन, नौकरी या प्रसिद्धि नहीं होता है। दलाई लामा कहते हैं करुणा, दया और दूसरों के प्रति सम्मान ही मानसिक शांति और यथार्थवादी सफलता देता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 11, 2026 | 03:33 PM

दलाई लामा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dalai Lama Advice For Successful Life: आज की हाई पेस लाइफ में हम में से अधिकतर लोग मानते हैं कि अच्छी नौकरी, ऊंची सैलरी, बड़ा घर या सामाजिक पहचान ही सफलता की कुंजी है। हर कोई अपने करियर और निजी जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कई बार इसकी कीमत अपनी मानसिक शांति, अकेलापन और असंतोष के रूप में चुकाना पड़ता है।

ऐसे में तिबब्ती धऱ्म गुरु दलाई लामा करूणा को सफलता का सबसे बड़ा आधार मानते हैं। उनका मानना है कि करुणा केवल दूसरों पर दया दिखाने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी मानसिक परिस्थिति है, जिसमें व्यक्ति दूसरों के सुख-दुख को समझता है और हर संभव उसकी मदद करने की कोशिश करता है।

जब इंसान अपने जीवन में दया और करूणा को स्थान देता है, तो वह केवल दूसरों का जीवन बेहतर नहीं बनाता, बल्कि खुद भी भीतर से मजबूत और शांत महसूस करता है।

सम्बंधित ख़बरें

Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय

World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि

Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता

खुशी हमारे भीतर ही है

दलाई लामा का मानना है कि खुशी बाहर नहीं, बल्कि हमारे अपने व्यवहार और सोच में छिपी होती है। यदि व्यक्ति हमेशा केवल अपनी सफलता के बारे में सोचता है, तो वह कुछ समय के लिए संतोष महसूस कर सकता है, लेकिन इससे लंबे समय तक मानसिक शांति मिलना मुश्किल है। इसके साथ ही जब हम दूसरों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशील होते हैं, तो हमारे स्वयं के रिश्ते भी मजबूत होते हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

करूणा और दया से पॉजिटिविटी आती है

उनके अनुसार, करुणा का प्रभाव केवल आध्यात्मिक नहीं होता है। यह हमारे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी मदद करता है। वर्कप्लेस पर भी जब आप या कोई और एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक और कोऑपरेटिव व्यवहार को अपनाता है, तो एक बेहतर टीमवर्क विकसित होता हैं। एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ता है।

दुनिया को अधिक समझ की जरूरत

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए दलाई लामा का मानना है कि आज के समय में दुनिया को पहले से कहीं अधिक सहानुभूति और समझ की जरूरत है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा, तनाव और सामाजिक दूरी के बीच यदि लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, तो कई विवाद और मानसिक परेशानियां कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े

सफलता के लिए मेहनत जरूरी है

इन सबका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य जरूरी नहीं हैं। दलाई लामा के विचारों के अनुसार, मेहनत और लगन के साथ यदि करुणा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को मिला दिया जाए, तो सफलता स्थायी हो जाती है।

दलाई लामा द्वारा दिए गए मंत्र बताते हैं कि जीवन में सच्ची सफलता बैंक बैलेंस या कोई नौकरी नहीं हो सकती है बल्कि सफल जीवन का मंत्र इंसान का व्यवहार है, जिसमें दयालुता, धैर्य और करुणा जरूरी है।

Dalai lama teachings success advice compassion happy life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Dalai Lama
  • Lifestyle News
  • Religion News
  • Success Story
  • Successful Life
  • workplaces

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.