- Hindi News »
- Lifestyle »
- If You Want To Maintain A Sweet And Strong Relationship With Your Father Then Keep These 5 Things In Mind Life Will Be Happy
पिता के साथ संबंध बनाए रखना हो मधुर और मजबूत, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, जीवन हो जाएगा खुशहाल
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: इस साल फादर्स डे (Father’s Day) 18 जून यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा। यह दिन दुनिया भर के सभी पिताओं को समर्पित होता है। कोई सीक्रेट शेयर करना हो या फिर अपनी फीलिंग्स शेयर, ऐसे मामलों में सबको अकसर अपनी मां की याद आती है। ज्यादातर बच्चे अपनी मां के साथ ही बातें शेयर करने में कम्फर्टबल होते हैं, पर जहां बात पापा की आती है तो कुछ भी मनवाने के लिए दोबारा मम्मी से पैरवी की जरूरत पड़ जाती है। ये हाल अक्सर कई घरों का है।
पिता की व्यस्तता और बच्चों के अपने काम, पढ़ाई, जॉब आदि की वजह से उनके साथ कई बार समय गुजारने तक का समय नहीं मिलता। ऐसे में आइए जानें वो 5 चीजें जो बनाती है वो हर बच्चे का अपने पापा के साथ आपके बॉन्ड को बेहतर बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2025: पिता और बच्चों के रिश्ते पर बनी ये 5 बॉलीवुड फिल्में जरूर देखें
Father’s Day Special: जब कपिल शर्मा ने की थी अपने पापा के मरने की दुआ, जानें पुराना किस्सा
मेरा साहस, मेरी इज्जत… मेरी पहचान हैं मेरे पिता, आज फादर्स डे के मौके पर अपने प्यारे पापा को इन बधाई संदेशों से करें विश
फादर्स डे पर परिवार के साथ इन जगहों पर करें सैर, यादगार बन जाएगा रविवार
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके पिता बागवानी या कुकिंग पसंद करते हैं तो आप इन कामों में उनका हाथ बंटा सकते हैं। ऐसा करने से आपको उनके साथ कुछ समय गुजारने के लिए मिल जाएगा। आप दोनों एक दूसरे की पसंद और नापसंद भी जान सकेंगे, जो आपके रिश्ते को मजबूती देने का काम करेगा।
बढ़ती उम्र में पेरेंट्स की सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी होती हैं। ऐसे में उनकी हेल्थ का पूरा ख्याल रखें। उनकी दवाएं और डॉक्टर के पर्चे आदि व्यवस्थित रखें ताकि जब कभी जरूरत पड़े तो इन्हें ढूंढ़ने या डॉक्टर को दिखाने में कोई दिक्कत न आए। साथ ही कागजी कार्यवाही में उनकी मदद करके भी आप उनका हाथ बंटा सकते हैं।
अगर किसी बात को लेकर आपका अपने पिता से मतभेद हो जाए तो हमेशा उस समय उस बात पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
रिश्ता चाहे पिता-पुत्र का, अगर उसमें किसी भी तरह का कोई कम्युनिकेशन गैप है तो वो एक दूसरे के प्रति दिल में गलतफहमियां पैदा कर सकता है, जिसकी वजह से रिश्ते पर नेगेटिव असर पड़ने के साथ दिलों में दूरियां आने लगती है। इस फादर्स डे अगर आपके और पापा के बीच किसी चीज को लेकर कोई तनाव पनप रहा है तो उसे बातचीत करके दूर करें।
कई बार काम की व्यस्ता के चलते हम अपने पैरेंट्स के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिसकी वजह से वो उदास होने लगते हैं। ऐसे में पापा के साथ सुबह का समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकालें। ये पूरे दिन में से सबसे अच्छा समय होता है जब आप कुछ पल अपने परिवार के लिए फुर्सत के निकाल सकते हैं।
If you want to maintain a sweet and strong relationship with your father then keep these 5 things in mind life will be happy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस करेंगे महाराष्ट्र के विकास पर मंथन
May 19, 2026 | 05:12 PMबांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
May 19, 2026 | 05:10 PMसामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल
May 19, 2026 | 05:08 PMअहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
May 19, 2026 | 04:58 PMHiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
May 19, 2026 | 04:58 PMHealthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
May 19, 2026 | 04:53 PMपुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
May 19, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














