चेहरे को रखना है ताउम्र जवां, तो बैलेंस डाइट संग खाएं ये 5 चीजें
गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, इस मौसम में धूल प्रदूषण और पसीने के कारण त्वचा की रंगत डाउन हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें।
- Written By: सीमा कुमारी
ब्यूटी टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि महंगे क्रीम, सीरम और फेशियल से चेहरा नहीं चमकता, असली ग्लो आता है आपकी थाली से। जो आप खाते हैं, वही आपकी त्वचा पर साफ झलकता है। अगर आप भी चाहते हैं नैचुरल ग्लो, बिना फिल्टर के दमकता चेहरा, तो स्किनकेयर की शुरुआत खाने की थाली से करें। ऐसे में आइए ऐसी 5 कमाल की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप ताउम्र जवां रह सकते हैं। आइए जानते है इन चीजों के बारे में-
सौंदर्य बरकरार रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें
-
एवोकाडो का करे सेवन
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सौंदर्य बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो को जरुर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। ये ड्रायनेस को दूर करते हैं और स्किन को सॉफ्ट, स्मूद बनाए रखते हैं।
-
गाजर का करे सेवन
बता दें,गाजर का सेवन आंखों के लिए वरदान होती है ही है साथ ही स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं। गाजर में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदलता है, जो नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करता हैं। इसका नियमित सेवन स्किन को निखारता है और पिंपल्स से लड़ने में मदद करता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Healthy Skin Tips: ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 8 फूड्स, स्किन पर आएगा नेचुरल निखार
-
नारियल पानी करे सेवन
नारियल पानी सिर्फ शरीर को नहीं, स्किन को भी रिफ्रेश करता है। यह अंदर से हाइड्रेट करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और स्किन को क्लीन और क्लियर बनाए रखता है। अगर आप चाहते है कि आपकी स्किन ताउम्र जवां रहे तो, आप नारियल पानी का सेवन करें।
-
अखरोट का करे सेवन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, चेहरों की सुंदरता बरकरार रखने के लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन E और जिंक तीनों एक साथ मिलते हैं, जो स्किन की रिपेयरिंग, पोषण और सुरक्षा का काम करते हैं। हर दिन कुछ अखरोट खाना चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
बारिश के मौसम में अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
-
फैटी फिश का करे सेवन
अगर आप नॉन-वेजेटेरियन (non-vegetarian) हैं, तो अपनी डाइट में फैटी फिश को भी शामिल कर सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स स्किन को सूजन से बचाते हैं। ये स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं और ग्लो को लंबे समय तक टिकाए रखते हैं।
