Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज़िंदगी भर अगर चश्मे से रहना है दूर, तो आंखों के लिए रोज़ाना खाएं ‘यह’ कंद, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी खूब

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 20, 2021 | 08:30 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

सर्दियों के मौसम में ‘शकरकंद’ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, शकरकंद में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। शकरकंद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।  शकरकंद में विटामिन ए और बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए जानें ‘शकरकंद’ के सेवन से होने वाले फायदे –

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शकरकंद में विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। शकरकंद का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम हो जाता है। सर्दियों में ‘शकरकंद’ का सेवन करना आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

साइलेंट किलर बन रही है भागदौड़ भरी जिंदगी! ये 4 गलतियां बना रही हैं आपको हाई बीपी का मरीज

Typhoid को लेकर कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे ये गलतफहमी? इन अफवाहों पर कभी न करें यकीन

ऑपरेशन थिएटर की घड़ी बदल देगी आपका भविष्य? जानें क्यों दोपहर में की गई हार्ट सर्जरी होती है सबसे सफल

Winter Health Tips: सर्दियों में रात के समय क्यों नहीं खाने चाहिए चावल? वजह जानकर आज ही छोड़ देंगे अपनी ये आदत

शकरकंद में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए।  इससे हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंद का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना शकरकंद का सेवन भी कर सकते हैं।

शकरकंद का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।  ‘शकरकंद’ कब्ज जैसी बीमारियों से राहत दिलाने का भी काम करता है।

शकरकंद विटामिन-D का भी एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांत, हड्डी, स्किन और नसों की ग्रोथ और मजबूती के लिए आवश्यक होता है। शकरकंद विटामिन-A का बहुत अच्छा माध्यम सोर्स। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन-A की पूर्ति हो जाती है।

शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती। रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार होता है।

If you have to stay away from glasses for the rest of your life then eat this tuber daily for the eyes immunity will also increase a lot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2021 | 08:30 AM

Topics:  

  • Health Tips
  • Sweet potato benefits

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.