In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- If You Are Fond Of Fish Then Try Fish Pickle Know How To Make It
अगर फिश के हैं शौकीन, तो ट्राई करें ‘मछली का अचार’, जानिए बनाने का तरीका
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Mar 18, 2023 | 07:30 AM

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: क्या कभी आपने नॉनवेज अचार खाया है। अगर नहीं खाया और आप अचार और नॉनवेज दोनों के शौकीन है, तो ऐसे में आप एक बार मछली का अचार जरूर ट्राई करें। मछली शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानें मछली का अचार बनाने का तरीका –
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
700 ग्राम टूना मछली
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 2 लाख से ज्यादा ने बनवाया ‘फार्मर ID’, अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा, यात्रियों को बड़ी सुविधा
ट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार, गोल्ड ₹2547 सस्ता, सिल्वर में 13,613 रुपये की गिरावट
1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
हाफ टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
3 चम्मच विनेगर यानी सिरका
मछली फ्राई करने के लिए 3 बड़े चम्मच तेल
अचार का मसाला बनाने के लिए सामग्री
2 टेबल स्पून राई
1 टेबल स्पून मेथी दाना
5-6 करी पत्ता
40 ग्राम अदरक
3 गांठ छिला हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हाफ टी स्पून हल्दी पाउडर
1 चम्मच विनेगर
बनाने की विधि
- मछली का अचार बनाने के लिए सबसे पहले टूना मछली को अच्छे से धोकर छोटे और चौकोर टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो बाजार से मछली को अच्छी तरह धुलवाकर कटवाकर ला सकते हैं। मछली के सभी टुकड़ों को एक बड़े बाउल में डालें। अब हम इसे मैरिनेट करेंगे।
- फिश को मैरिनेट करने के लिए मछली के टुकड़ों में 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, हाफ टी स्पून हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और 3 चम्मच विनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। याद रहे इसमें पानी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना है। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला मछली के टुकड़ो पर अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
- अचार बनाने के लिए आपको फिश को मैरिनेट करने के बाद ढककर फ्रिज में करीबन 3 दिन तक रखना होगा। 2 दिन बाद मछली का बाउल बाहर निकाल लें।
- अब गैस पर पैन चढ़ाएं और 3 बड़े चम्मच तिल का तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मैरिनेट किए हुए मछली के टुकड़ों को डालकर फ्राई कर लें । जब यह अच्छे से सिक जाएं तो गैस बंद कर दें और टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लें।
- मछली तलने के बाद पैन में जो तेल बचा हुआ है उसे दोबारा गर्म करें और इसमें 2 टेबल स्पून राई डालकर चटकाएं इसके बाद 1 टेबल स्पून मेथी दाना, 5-6 करी पत्ता औऱ 40 ग्राम अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें। इसके बाद लहसुन को भी बारीक-बारीक काटकर डाल दें।
- अब मसाले के इस मिश्रण को अच्छी तरह फ्राई करें। 1-2 मिनट बाद इसमें 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हाफ टी स्पून हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर देंगे। जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें 1 स्पून विनेगर भी डाल दें।
- मसाला जब भुन जाए तो इसमें फ्राई किए हुए मछली के टुकड़े डाल दें। 1-2 मिनट पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आपका मछली का अचार तैयार है। इसे एक बाउल में निकालकर ठंडा कर लें फिर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें ।
If you are fond of fish then try fish pickle know how to make it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 18, 2023 | 07:30 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 2 लाख से ज्यादा ने बनवाया ‘फार्मर ID’, अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ
Apr 02, 2026 | 10:17 AMआधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
Apr 02, 2026 | 10:06 AMमुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा, यात्रियों को बड़ी सुविधा
Apr 02, 2026 | 09:59 AMट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार, गोल्ड ₹2547 सस्ता, सिल्वर में 13,613 रुपये की गिरावट
Apr 02, 2026 | 09:59 AMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर फिसल गई, जानें फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन
Apr 02, 2026 | 09:57 AMसंभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव
Apr 02, 2026 | 09:36 AMआदित्य चोपड़ा की एक सलाह ने बदल दी दिव्या दत्ता की सोच, 20 फिल्में साइन करने के बाद लौटाया साइनिंग अमाउंट
Apr 02, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM










