-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- National Cheese Lovers Day Paneer Benefits Protein Diet
फिटनेस के लिए भी बेस्ट होता है पनीर, नेशनल चीज लवर्स डे जानिए इसके सेवन के फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Paneer Health Benefits: नेशनल चीज लवर्स डे पर जानें पनीर के फायदे। प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पनीर कैसे मांसपेशियों, हड्डियों और इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।

पनीर के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
National Cheese Lovers Day: सेहत के लिए कई जरूरी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है इसमें आज यानि 20 जनवरी को नेशनल चीज लवर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन पनीर और चीज खाने वाले लवर्स के लिए खास होता है।बदलती जीवनशैली, फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता और प्रोटीन आधारित डाइट की लोकप्रियता ने पनीर को अलग स्थान दिया है।
हर किसी को खाने में पनीर पसंद आता है, शादियों में भी लोग पनीर की सब्जी खाने के दीवाने नजर आते है। क्या आप जानते हैं आपके शरीर के लिए पनीर कितना फायदेमंद माना जाता है।
दूध से तैयार होता है पनीर
पनीर की बात की जाए तो, यह दूध से तैयार किया जाता है और इसमें दूध के सभी पोषक तत्व पाए जाते है सबसे ज्यादा पनीर में प्रोटीन की मात्रा देखी जाती है। यह प्रोटीन शरीर के लिए काफी जरूर होता है इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत और मरम्मत करती है। जब हम पनीर खाते हैं, तो उसमें मौजूद प्रोटीन टूटकर अमीनो एसिड में बदलता है, जो शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाता है। यही कारण है कि एक्सरसाइज करने वाले लोग और फिटनेस के प्रति सजग व्यक्ति पनीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, डी, ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
पनीर हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो शाकाहारी हैं।
जानिए पनीर खाने के फायदे
यहां पर पनीर खाने के कई फायदे होते है इसके बारे में आपको जानना चाहिए…
1-हड्डियों की मजबूती के लिए
अगर आप अपनी डाइट में पनीर को शामिल करते है तो यह आपके शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पनीर में शामिल जरूर तत्व हड्डियों के निर्माण और उनकी मजबूती बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित पनीर का सेवन हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है। वहीं पर इसमें मौजूद विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियों और दांतों की सेहत बनी रहती है।
2- फ्री रेडिकल्स को करता है कम
यहां पर पनीर का सेवन करने से इसमें शामिल सेलेनियम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फायदा देता है। जो सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और जल्दी बुढ़ापा लाते हैं। सेलेनियम की वजह से हमारी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। इसके साथ ही, विटामिन ए और ई हमारी त्वचा और आंखों की सेहत में योगदान देते हैं और शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
3- कैंसर से करता है बचाव
पनीर का सेवन करने से कैंसर से बचाव आसानी से होता है। इसके अलावा यह दिल की सेहत के लिए भी सही होता है बशर्ते इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए। पनीर लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करता है और ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे दिनभर शरीर सक्रिय और तंदुरुस्त रहता है। इसके अलावा पनीर में लैक्टोज कम होने की वजह से यह पाचन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं को ही क्यों होता है सबसे ज्यादा थायराइड? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
सेवन करने के दौरान बरतें सावधानियां
पनीर का सेवन करने के दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी जरूर चाहिए।यदि पनीर कच्चा हो या बनाने में इस्तेमाल हुआ दूध पाश्चराइज्ड न हो, तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर पनीर बनाने में होल मिल्क का इस्तेमाल किया गया हो तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए पनीर का सेवन संतुलित मात्रा में करना स्वास्थ्य के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है।नेशनल चीज लवर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि पनीर और चीज हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
आईएएनएस के अनुसार
National cheese lovers day paneer benefits protein diet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














