Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठ पूजा में अगर हुई ये गलतियां, तो हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें और रहें सावधान

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 08, 2021 | 08:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

दिवाली के बाद आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) शुरू हो जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इस साल ‘छठ पूजा’ 10 नवंबर बुधवार को है। यह पर्व उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।

इस त्योहार पर छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना की जाती है। छठ के त्योहार पर महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और सुहाग व संतान की लंबी उम्र की कामना के साथ 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। यूं तो भारतीय सभ्यता में कई सारे व्रत होते हैं लेकिन छठ पूजा के व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस व्रत से जुड़े नियम बहुत ही कठिन होते हैं। छठ पूजा के दौरान कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना होता है तभी पूजन को सफल माना जाता है। आइए जानते हैं वे गलतियां जिन्हें भूलवश भी छठ पूजन के दौरान नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

PNG कनेक्शन ले रहे हैं? इंस्टॉलेशन से पहले जान लें ये जरूरी सेफ्टी टिप्स

सियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र

MI vs DC: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव

गर्भाशय ऑपरेशन पर राज्य समिति की पहली बैठक, गन्ना मजदूर महिलाओं के स्वास्थ्य पर मंथन

मान्यताओं के मुताबिक, छठ पर्व के दौरान पूरे दिनों तक व्रती समेत पूरे परिवार को प्याज और लहसुन आदि का भोजन में सेवन नहीं करना चाहिए।

जो व्रती छठ पूजा का व्रत रखते हैं, उन्हें अपशब्द और अभद्र भाषा नहीं बोलनी चाहिए। व्रत के चारों दिन लड़ाई नहीं करना चाहिए। यदि कोई लड़ाई कर रहा है तो उस जगह से दूर चले जाएं। अपने मन को शांत और अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा से भरकर रखना है। दिनभर मन ही मन छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करना है। किसी से किसी की बुराई करना भी वर्जित है।

छठ पूजा का प्रसाद हमेशा ऐसा स्थान पर बनाना चाहिए। जहां रोजमर्रा में खाना नहीं बनता हो।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सूर्य को अर्घ्य देने वाले पात्र का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी भी चांदी, स्टील, शीशा और प्लास्टिक के बने बर्तनों से अर्घ्य नहीं देना चाहिए।

छठ पूजा के चारों दिन इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे पूजा के किसी भी सामान को बिना हाथ धोए नहीं छूएं और यदि वे ऐसा कर देते हैं, तो फिर उस सामाग्री को उपयोग में न लें। बच्चे प्रसाद खाने की जिद करते हैं, पर यह आपको ध्यान रखना होगा कि जब तक छठ का पर्व संपन्न नहीं हो जाता है तबतक बच्चे प्रसाद को जूठा न कर पाएं। 

व्रती महिलाओं पूरे चार दिन पलंग या चारपाई पर भूलकर भी न सोएं। व्रत के दौरान जमीन पर कपड़ा बिछाकर सोना चाहिए।

If these mistakes happened in chhath puja then there can be huge loss read and be careful

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2021 | 08:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.