अब बिना चखे ही अंगूर का स्वाद जान जाएंगे आप, बस अपनाएं ये खास 5 आसान तरीके
अंगूर को खरीदने के लिए कई बार सोचना पड़ता है इनका स्वाद कई बार खट्टा निकल जाता है और फिर हम खा नहीं पाते है। यहां पर अंगूर को खरीदने की सोच रहे है तो आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
अंगूरों की करें पहचान (सौ.सोशल मीडिया)
इन तरीकों से लगाएं अंगूर के स्वाद का अंदाजा
आप अगर मार्केट से अंगूर खरीदते है तो उस दौरान इनके स्वाद का पता लगाने के लिए यह तरीके अपना सकते है जो इस प्रकार है…
1-बनावट से पहचानें अंगूर
आप यहां पर अंगूर की बनावट से पहचान सकते है कि, अंगूर का स्वाद कैसा होगा।अगर अंगूर ज्यादा टाइट हैं, तो वे खट्टे हो सकते हैं। वहीं, अगर अंगूर की त्वचा बहुत मोटी है या झुर्रीदार दिख रही है, तो इसका मतलब है कि वे ज्यादा पके या कम रस वाले हो सकते हैं। पतले वाले अंगूर का स्वाद मीठा होता है और ये थोड़े पीले नजर आते है। मीठे अंगूर की बनावट सही होती है।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
2- रंग से पहचानें अंगूर का स्वाद
यहां पर आप अंगूर का रंग देखकर स्वाद का अंदाजा लगा सकते है। यहां पर हरे अंगूर हल्के पीले या सुनहरे रंग के हों, तो वे ज्यादा मीठे होते हैं। अगर वे गहरे हरे और चमकदार दिख रहे हैं, तो उनके खट्टे हो सकते है। इसके अलावा काले अंगूर में अगर अंगूर गहरे रंग के और हल्की सफेद परत से ढके हों, तो वे आमतौर पर मीठे होते हैं। हल्के रंग के बैंगनी अंगूर कम पके और थोड़े खट्टे हो सकते हैं। वहीं, लाल अंगूर जिनका रंग हल्का गुलाबी या चमकीला लाल हो, वे अक्सर ज्यादा मीठे होते हैं। हल्के भूरे या फीके दिखने वाले लाल अंगूर कम पके हो सकते हैं।
3-नेचुरल होती है ताजगी की परत
यहां पर अंगूर की पहचान करने के तरीकों में अंगूर को आप रंग या बनावट के अलावा उस पर जमी हल्की सफेद या धुंधली परत से समझ सकते है। यहां पर परत का अर्थ ताजगी और मिठास का संकेत है। यह परत नेचुरल होती है और अंगूर को लंबे समय तक ताजा बनाए रखती है। अगर अंगूर ज्यादा चमकदार और एकदम चिकने दिख रहे हैं, तो हो सकता है कि वे ज्यादा धुले या छंटे हुए हों खट्टे भी हो सकते है।
4-अंगूर के वजन से करें अंदाजा
यहां पर बिना चखें अंगूर का पता लगाने के लिए आप वजन से समझ सकते है। यहां पर जब आप अंगूर का गुच्छा हाथ में लेते है तो भारी महसूस होता है। इसका कारण है कि, यह अंगूर रसदार और मीठे होंगे। बता दें, हल्के और सूखे अंगूर आमतौर पर स्वाद में फीके होते हैं और उनकी मिठास कम हो सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5-गुच्छे की बनावट पर दें ध्यान
यहां पर बिना चखें अंगूर का पता लगाने के लिए आप वजन से समझ सकते है। मीठे अंगूर के गुच्छे का डंठल हरा और मजबूत होता है। ताजा डंठल बताता है कि अंगूर अभी हाल ही में तोड़े गए हैं और उनके अंदर मिठास बरकरार है। वहीं, अगर गुच्छे का तना सूख चुका है या भूरा पड़ गया है, तो समझ लें कि अंगूर ज्यादा दिनों तक स्टोर किए गए हैं और उनका स्वाद फीका या खट्टा हो सकता है।
बोनस टिप
जो अंगूर उनके मौसम में खरीदे जाते हैं, वे ज्यादा मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। अगर बाजार में कोई फल बहुत जल्दी या बहुत देर से आ रहा है, तो उसकी क्वालिटी और मिठास पर असर पड़ सकता है।
