Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स

Curly Hair Care Routine: घुंघराले बाल देखने में तो वाकई बेहद खूबसूरत होते हैं, लेकिन इसे संभालने के लिए उचित देखभाल की ज़रूरत है, नहीं तो आप अपने बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 31, 2026 | 04:32 PM

घुंघराले बालों की देखभाल (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Curly Hair Care Routine In Summer: घुंघराले बाल जितने सुंदर लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल होता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में। जब पसीना, प्रदूषण और धूल-मिट्टी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में तेज धूप से बालों में मॉइश्चराइजर कम होने लगती है, इससे ये और भी ज्यादा रफ और डैमेज नजर आने लगते हैं।

लेकिन यह भी सच है कि कई लोग कर्ली बालों को संभालने का तरीका नहीं जानते हैं, सख्त कंघी से वे इन्हें इस तरह झाड़ते और बांधते हैं कि नेचुरल कर्ल खराब होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी घने-घुंघराले हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के दिए नुस्कों को ट्राई कर सकती हैं।

घुंघराले बालों की देखरेख के उपाय (Curly Hair Care)

हर्बल शैंपू का इस्तेमाल

बालों को साफ रखने के लिए शैंपू जरूरी है, लेकिन SLS और पैराबींस वाले केमिकल बेस्ड शैम्पू का उपयोग बालों के लिए हानिकारक है। ऐसे में हर्बल शैम्पू का उपयोग करना बेहतर होगा। बाजार में ऐसे कई हर्बल शैंपू मौजूद हैं, जो आपके कर्ल को परिभाषित करते है और बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के फ्रिज़ को संभालने में मदद करते है। भृंगराज, आंवला, ब्राह्मी, शिकाकाई और मेथी के बीज वाले शैंपू का उपयोग किया जा सकता है। इसका अर्क बालों के विकास को बढ़ावा देता है और घुंघराले बालों की सुंदरता बनाए रखने में भी मददगार होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स

World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात

Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी

Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

कर्ली हेयर शैंपू (फोटो. सोशल मीडिया)

रोजमेरी या थाइम का हर्बल हेयर कंडीशनर

रोजमेरी बालों के लिए एक जादुई इंग्रेडिएंट है। अपने बालों से नेचुरल ऑयल को हटाने और उन्हें किसी भी नुकसान से बचाने के लिए धोने के बाद कंडीशनर का उपयोग करना अनिवार्य है। आपके बालों को रोज़मेरी और थाइम जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बने गहरे कंडीशनर की आवश्यकता होती है। ये शक्तिशाली जड़ी-बूटियां बालों को सुरक्षा, पोषण और घनापन देती है।

माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल

आपका बॉडी टॉवल आपके घुंघराले बालों को सुखाने के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। बालों को टूटने से बचाने और उन्हें नुकसान न पहुंचाने के लिए अपने बालों के लिए एक अलग माइक्रोफ़ाइबर तौलिया का उपयोग करें।

ज्यादातर लड़कियां तौलिया से जोर-जोर से रगड़कर बालों को सुखाती हैं। जबकि यह एक गलत तरीका है। इससे बालों के रोम नष्ट हो जाते हैं। इसलिए अपने बालों को सुखाने के लिए धीरे-धीरे दबाएं और जोर से रगड़ने से बचें।

सुलझाने का तरीका

कभी भी नहाने के तुरंत बाद अपने बालों को कंघी नहीं करनी चाहिए। जब तक बाल बहुत गीले हों और उनसे पानी टपक रहे हों, तब तक उन्हें कंघी नहीं करना चाहिए। इससे बालों की जड़ें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और अंततः बाल झड़ने लगते हैं। बालों को सुलझाने के दो तरीके हैं, पहला अपने बालों को सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें, दूसरा अपने घुंघराले बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

कर्ली हेयर केयर (फोटो. सोशल मीडिया)

हेयर मास्क

हेयर मास्क आपके कर्ल की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसलिए बालों के लिए घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करें या हर्बल हेयर मास्क लें। हेयर मास्क के लिए आधा कप दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने नम बालों पर लगाएं, अपने बालों को शॉवर कैप से ढकना न भूलें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।

ये भी पढे़ं- Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

कर्ली हेयर के लिए क्या न करें

  • अपने बालों को हफ्ते में दो बार जरूर वऑश करें, क्योंकि इससे अधिक बार शैंपू करना आपके बालों को नुकसान पहुंचाएगा और आपके बालों से नमी भी खत्म होने लगेगी।
  • अपने बालों को ब्रश करना बंद कर दें, क्योंकि यह केवल रोम छिद्रों को नुकसान पहुंचाता है और टूटने और उलझने का कारण बनता है।
  • हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट वास्तव में किसी भी अन्य हेयर केयर रूटीन की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं, अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
  • अपने बालों को बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर ट्रिम करवाएं, 3-6 महीने के बीच हेयर ट्रिमिंग का सेशन शेड्यूल करना याद रखें।

How to take care of curly hair in summer beauty expert shahnaz hussain tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 04:32 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Hair Care Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Natural hair mask
  • style

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.