Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Reuse Of Expired Makeup Product: मेकअप प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं, ऐसे में एक्सपायर होने पर कई महिलाएं उन्हें फेंक देती हैं। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं दोबारा इनका इस्तेमाल।
How to reuse expired makeup product, Easy hacks
एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Reuse Of Expired Makeup: क्या आपका पसंदीदा Moisturizer एक्सपायर हो चुका है? क्या आप इस बात से परेशान हैं कि आपका परफ्यूम अब पुराना हो गया है? अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पुराने मेकअप प्रोडक्ट को दोबारा से घर के कई अन्य कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारे साथ कई बार ऐसा होता है कि मेकअप को ज्‍यादा यूज भी नहीं किया और एक्‍सपायर हो गईं। ऐसे में हमें इन्हें फेंकना पड़ता है। आप इससे अपने घर की चीजों की सफाई करने से लेकर रूम फ्रेशनर का तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन तरीकों से करें एक्सपायर मेकअप का उपयोग

  • टोनर

कई टोनर एल्कोहल बेस्ड होते हैं और ये एक्सपायर होने के बाद भी घर के कई सामानों की सफाई में काम आ सकते हैं। आप इससे बाथरूम या ड्रेसिंग टेबल के शीशे साफ कर सकती हैं। आप एक्सपायर टोनर का इस्तेमाल सफाई एजेंट की तरह भी कर सकती हैं।

  • क्लींजर

अगर आपका कोई महंगा क्लींजर एक्स्पायर हो गया है, तो आप एक्सपायर क्लींजर का इस्तेमाल मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच क्लींजर डालकर उसमें मेकअप ब्रश को डुबोकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इशके बाद इसे निकालकर साफ पानी से धोकर सुखा लें।

क्लींजर (फोटो. सोशल मीडिया)
क्लींजर (फोटो. सोशल मीडिया)
  • मॉइश्चराइजर

अगर आपका रोजाना इस्तेमाल करने वाला मॉइस्चराइजर एक्सपायर हो जाए तो आप इसका इस्तेमाल चमड़े के बैग या फर्नीचर की सफाई में कर सकती हैं। आप इसके लिए एक सॉफ्ट कपड़ा लें और मॉइस्चराइजर की कुछ बूंदें कपड़े पर डालें। इस कपड़े से अपने चमड़े के बैग को अच्छी तरह से साफ करें इससे बैग में शाइन आ जाएगी। मॉइस्चराइजर चमड़े की चीजों के लिए पॉलिश का काम करता है और चमड़े के सामान में इससे शाइन आएगी।

  • लिपस्टिक

हम सबके पास अलग-अलग शेड के कई लिपस्टिक होते हैं। आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक को फेंकने की बजाए इससे एक अच्छा सा टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं। इसके लिए पहले आप अपनी लिपस्टिक को एक छोटी सी कटोरी में निकालें और कटोरी को गर्म पानी में कुछ देर रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक मेल्‍ट हो जाएगी और इसके सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। अब इसे अपनी वैसलीन या पेट्रोलियम जेली के साथ मिक्स कर दें। और एक छोटी सी डिबिया में डालकर फ्रिज में रखें।

  • मस्कारा

आमतौर पर मस्‍कारा 6-8 महीने के अंदर इस्‍तेमाल कर लेना चाहिए क्योंकि यह जल्‍दी ही एक्सपायर हो जाता है। लेकिन एक्सपायर होने के बाद भी इनका इस्तेमाल आप अपने आईब्रो पर कर सकती है। आईब्रो अगर ग्रे हो रहे हों तो उन्‍हें कलर करने में मस्कारे का उपयोग करें।

मेकअप प्रोडक्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
मेकअप प्रोडक्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
  • आईशैडो

आम तौर पर आईशैडो की उम्र एक से ढेड साल की होती है। ऐसे में आप अपने एक्सपायर्ड आईशैडो को नेलपॉलिश में डालकर नया शेड बना सकती हैं और इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे बनाने के लिए एक क्लीयर नेलपॉलिश लें और इसमें आईशैडो के पिगमेंट को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  • परफ्यूम

कई बार परफ्यूम का इस्तेमाल न करने से यह एक्सपायर हो जाता है और हम इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। आपको कभी भी एक्सपायर परफ्यूम को फेंकना नहीं चाहिए, बल्कि इसका इस्तेमाल रूम फ्रेशनर व टॉयलेट में भी खुशबू की तरह कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com