क्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच
Standby Mode Power Consumption : कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंच गया है। गर्मी ज्यादा होने कि वजह से पंखा, कूलर और एयर कन्डिशनर चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।
- Written By: वंदना शर्मा
Standby Mode Power Consumption सोर्स सोशल मीडिया
AC Electricity Consumption : भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने देश भर के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच गया है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से पंखा, कूलर और एसी चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन लोगों के मन में एसी को लेकर कई भ्रम फैले हुए हैं।
जानिए लोगों को आखिर क्या भ्रम हैं
लोगों को सबसे आम भ्रम ये होता है कि एसी ठंडा तभी करेगा जब 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट किया जाए। भारत सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने पर भी कमरे में आरामदायक ठंडक होती है और बिजली का बिल में भी बचत होती है।
कम बिजली खर्च करने का आसान फॉर्मूला
हर एक डिग्री बढ़ने पर लगभग 6 % बिजली की खपत की जा सकती है। इसका मतलब है कि 18 डिग्री की जगह 24 डिग्री पर चलाने से आप बिना किसी परेशानी के बिजली की बचत कर सकते हैं।एसी का सही उपयोग केवल बिजली की बचत करने में नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा में भी मदद करेगा। जलवायु परिवर्तन के दौर में छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव ला सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
समझदारी से कूल रहें, जोर लगाकर नहीं
मंत्रालय का कहना यह है कि ‘समझदारी से कूल रहें, जोर लगाकर नहीं। एसी को कम तापमान पर चलाने से केवल बिजली की बचत ही नहीं, आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।अचानक गर्मी से ठंडे कमरे में जाना सर्दी-जुकाम और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
स्टैंडबाय मोड में भी जारी रहती है बिजली की खपत
स्टैंडबाय मोड को लेकर भी लोगों में एक बहुत बड़ा भ्रम हैं कि टीवी या एसी को रीमोट से बंद करने के बाद वह बिजली नहीं खाता। स्टैंडबाय मोड में होते हुए भी एसी या टीवी बिजली खींचते रहते हैं। मंत्रालय का कहना है कि एसी या टीवी का उपयोग करने के बाद प्लग दीवार के सॉकेट से निकाल दें।
यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में सिर पर मिठाई का टोकरा लेकर बेचते हैं सामान, बुजुर्ग की खुद्दारी ने जीत लिया लोगों का दिल
कम खर्च में ज्यादा कूलिंग पाने का तरीका
इस गर्मी के मौसम में ऊर्जा संरक्षण बहुत जरूरी है। नागरिकों से मंत्रालय ने अपील की है कि एसी का तापमान 24 डिग्री पर रखें और पर्दे बंद रखें।साथ ही, एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें, जिससे उसकी दक्षता बनी रहे, दरवाजे और खिड़कियां भी बंद रखे।
