स्किन केयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Skin Glow Naturally: आजकल बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों की स्किन काफी ज्यादा डैमेज होने लगी है। ऐसे में स्किन केयर करना बेहद जरूरी हो गया है। अधिकतर लोग महंगे क्रीम, पार्लर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्किन पर कोई खास असर नहीं दिखाई देता।
अगर आप भी अपने चेहरे का नूर बढ़ाना चाहते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो रोजाना सब्जियों का जूस पीना सबसे आसान और असरदार तरीका है।
यह जूस आपके चेहरे को अंदर से पोषण देता है और स्किन को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर के चक्कर में समय और पैसा बर्बाद करने की बजाय, इन जूस को अपनाकर आप कम समय में अच्छे परिणाम पा सकते हैं।
यदि आप लगातार 1 महीने तक रोजाना यह जूस पीते हैं, तो आपके चेहरे का नूर और चमक काफी बढ़ जाएगी।आइए आपको बताते हैं 5 सब्जियों के नाम जिसका जूस आप बनाकर पी सकते है।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे का नूर बढ़ाने के लिए रोज़ाना गाजर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह जूस हेल्थ के साथ-साथ स्किन ग्लो भी बढ़ता है। इसमें मौजूद विटामिन A और C स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करता है।
खीरा स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और ठंडक प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को ताजगी और प्राकृतिक चमक देने में मदद करते हैं।
चुकंदर का जूस चेहरे में रक्त संचार बढ़ाकर ग्लो लाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और रंगत सुधारते हैं।
पालक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसका जूस स्किन को अंदर से पोषण देता है और त्वचा की कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्किन स्वस्थ और दमकती रहती है।
यह भी पढ़ें:– Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीना कब बन सकता है खतरनाक? पीने से पहले तुरंत पढ़ें
टमाटर का जूस विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह त्वचा की ताजगी बढ़ाता है, मुंहासों को कम करता है और स्किन को प्राकृतिक चमक देता है।
सभी सब्जियों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
जूसर में डालकर जूस तैयार करें।
आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।