Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेयर कलर के बिना घरेलू ऑर्गेनिक नुस्खे से सफेद बाल हो सकते हैं नेचरल काले, यहां जानिए ऐसे 6 खास तरीके

अगर आप भी बालों के सफेद होने से परेशान है लेकिन केमिकल वाले कलर से बचना चाहती हैं तो यहां बताई गई ये नेचुरल घरेलू उपायों को अपनाएं जो बालों को बिना केमिकल के काला करने में मदद करेंगे।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jun 05, 2025 | 05:51 PM

घर पर सफेद बालों को काला कैसे करें(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आजकल लोगों के कम उम्र में बाल सफेद हो रहे है। ये सबकुछ तनाव, गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह हो रहे है। इस वजह से लोग और परेशान हो जाते हैं और अक्सर केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन केमिकल वाले डाई से सफेद बाल कुछ ही समय के लिए छिपते हैं और इनसे नुकसान भी होता है।

इसलिए यहां हम कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताने वाले हैं, जो सफेद बालों को काला बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वो तरीके

घर पर सफेद बालों को काला कैसे करें

आंवला और नारियल

सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला बालों के लिए एक चमत्कारी औषधि से कम नहीं हैं। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को गर्म नारियल तेल में मिलाएं और इस तेल से बालों की मालिश करें।

यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है। अगर आप सफेद बालों को लेकर परेशान है तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

यह भी पढ़ें-ताज़गी भरी और ख़ूबसूरत त्वचा के लिए कोरियन ब्यूटी टिप्स मानी जाती है बेहतरीन, स्किन बनेगी जवां

बादाम का तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए आप बादाम तेल भी इस्तेमाल कर सकते है। बता दें बादाम का तेल बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। बादाम के तेल में मेहंदी मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।

प्याज का रस

सफेद बालों को काला करने में प्याज का रस भी बड़ा असरदार होता है। आपको बता दें, प्याज में सल्फर होता है, जो बालों को बढ़ने और बालों को काला करने में मदद करता है। प्याज का रस बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।

मेंहदी और कॉफी

बालों को काला करने के लिए मेंहदी और कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी को मेंहदी में मिलाकर लगाएं, यह बालों को नैचुरल तरीके से डाई करता है और सफेद बालों को छुपाता नहीं बल्कि कलर करता है।

करी पत्ता और नारियल तेल

बालों को काला करने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते है। करी पत्ते में मौजूद विटामिन B बालों को प्राकृतिक रंग देने में मदद करते हैं। आप बस इसके 10 पत्तें लें और नारियल तेल में उबालें और इसे ठंडा करके बालों में लगाएं।

How to darken white hair at home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Hair Beauty Tips
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

भारतीयों की बदलती ट्रैवल पसंद : व्हाइट क्रिसमस और बर्फ में छुट्टियां मनाने के लिए यूरोप ड्रीम प्लेस

2

छठ पूजा में इन रंगों को पहनना माना जाता है शुभ, और ये रंग होते है अशुभता के प्रतीक

3

भारत के इन घाटों पर देखने के लिए मिलता है आस्था और प्रकृति का संगम, जानिए हर एक की खासियत

4

छठ के पावन स्नान में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी स्किन में खुजली या एलर्जी की परेशानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.