छठ पूजा में इन रंगों को पहनना माना जाता है शुभ, और ये रंग होते है अशुभता के प्रतीक
Chhath Puja Fashion Tips: इस पूजा के दौरान कई नियम गिने जाते है तो वहीं पर महिलाओं के लिए सादगी और पवित्रता दर्शाने वाले रंग शुभ माने जाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Puja 2025 Fashion Tips: छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय के साथ आज से हो गई है। इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है। इस पूजा के दौरान कई नियम गिने जाते है तो वहीं पर महिलाओं के लिए सादगी और पवित्रता दर्शाने वाले रंग शुभ माने जाते हैं। आइए जानते है कौन सा रंग शुभ है और कौन सा नहीं।
छठ पूजा में हल्का पीला रंग पहनना चाहिए। यह रंग सूर्यदेव की रोशनी और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहते है कि, इसे पहनने से मन में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है। धार्मिक दृष्टि से यह सबसे शुभ और पवित्र रंग कहा जाता है।
Indian Wedding Tradition: दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Lord Shiva Tattoo Design: शिव भक्तों के लिए बेस्ट हैं भगवान शिव से जुड़े ये 6 शानदार टैटू डिजाइन
High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी
छठ पूजा में आपको लाल रंग पहनना चाहिए। यह लाल रंग आस्था, शक्ति और शुभता का द्योतक है। व्रती महिलाएं इस रंग को विशेष रूप से पसंद करती हैं क्योंकि यह समर्पण और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को पहनने से उत्साह बना रहता है।
इस रंग को छठ पूजा में पहनना चाहिए। इस रंग को भक्ति, साधना और पवित्रता से जुड़ा हुआ माना जाता है। छठ पूजा जैसे धार्मिक अवसर पर ये रंग आत्मिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
छठ पूजा में काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है। काला रंग नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक पर्वों पर काला पहनना वर्जित होता है क्योंकि ये ऊर्जा को कम करता है।
छठ पूजा में नीला या ग्रे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ये दोनों ही रंग ठंडे और निष्क्रिय माने जाते हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि पूजा जैसे ऊर्जावान अवसरों पर ये रंग माहौल की पवित्रता को कम कर देते हैं।
छठ पूजा में बहुत चमकीले या सिंथेटिक रंग न पहनें। कई बार इस तरह के कपड़ें आरामदायक नहीं लगते है।
