भारत के इन घाटों पर देखने के लिए मिलता है आस्था और प्रकृति का संगम, जानिए हर एक की खासियत
Famous Ghats for Chhath Puja: उत्तरप्रदेश और बिहार में तो छठ पर्व का खास नजारा देखने के लिए मिलता है लेकिन भारत में कई घाट ऐसे भी है जो इस पर्व को मनाने के लिए जाने जाते है।
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Puja Popular Ghat: आज से नहाय खाय के नियम के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। यह पर्व आस्था, श्रद्धा और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है तो वहीं पर इस मौके पर छठी मैया की पूजा की जाती है। उत्तरप्रदेश और बिहार में तो छठ पर्व का खास नजारा देखने के लिए मिलता है लेकिन भारत में कई घाट ऐसे भी है जो इस पर्व को मनाने के लिए जाने जाते है।
सन घाट, गया (बिहार)- छठ पूजा के लिए इस घाट का महत्व होता है। गया के फल्गु नदी के किनारे स्थित यह घाट श्रद्धालुओं से भरा रहता है जिसमें बड़ी संख्या में व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. यहां शांत बहती नदी, जल में तैरते दीपक और गूंजते भजन इस जगह को खास मनाने का काम करते है। इसके अलावा आध्यात्मिकता का अहसास भी होता है।
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
अदालत घाट, वाराणसी- उत्तरप्रदेश की धार्मिक नगरी में स्थित यह घाट भी छठ पूजा के लिए जाना जाता है। इस पर्व में श्रद्धालु गंगा किनारे सूर्य देव को अर्घ्य देकर प्रार्थना करते हैं और यहां वाराणसी की प्राचीन परंपरा और छठ पूजा का संगम एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलता है।
यमुना घाट- छठ पूजा के लिए राजधानी दिल्ली के यमुना घाट का नाम भी आता है। इस घाट पर हजारों श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही जुट जाते हैं और परंपरागत तरीके से पूजा करते हैं। इस घाट पर पहले से ही व्यवस्थाएं की जाती है।
सुवर्णरेखा घाट, जमशेदपुर- झारखंड के इस शहर में आप छठ पर्व का आनंद ले सकते है। जमशेदपुर का यह घाट शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां की छठ पूजा में स्थानीय परिवार श्रद्धा और सादगी से भाग लेते है।
रबीन्द्र सरोवर, कोलकाता- राजधानी में इस घाट की विशेषता मिलती है। रबीन्द्र सरोवर में शहर की बिहारी और पूर्वांचली समुदाय बड़ी संख्या में छठ पूजा करते हैं। छठ पर्व के दिन झील के किनारे सैकड़ों दीये जलाकर व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. शहरी जीवन के बीच भी यहां आस्था और शांति का सुंदर मेल देखने को मिलता है।
