- Hindi News »
- Health »
- How Parents Should Take Care Of Their Childrens Health During Rain
बारिश में पेरेंट्स बच्चों की सेहत का ऐसे रखें ख्याल, बनी रहेगी चेहरे की मुस्कान
- Written By: दीपिका पाल
Monsoon Tips: अक्सर बारिश में ही बाहर खेलते है जिसकी वजह से वह बीमार पड़ सकते है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स की जानकारी दे रहे है।

बच्चों की सेहत का ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Monsoon Healthy Tips: मानसून का सीजन चल रहा है जो फिजाओं में ठंडक का अहसास कराता है। मानसून में ठंडक के साथ ही कई संक्रमण जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश में सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता होती है सबसे ज्यादा बच्चों की देखभाल का होना जरूरी है। बच्चे अक्सर बारिश में ही बाहर खेलते है जिसकी वजह से वह बीमार पड़ सकते है। अन्य लोगों की अपेक्षा बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम और अन्य हेल्थ समस्याएं हो सकती है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है, जिसकी मदद आप ले सकते है।
बारिश में इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल
बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत पर बुरा असर ना पड़े इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके काम आएंगे…
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में क्यों हो जाती है देरी? हर महिला को जाननी चाहिए ये बातें
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
1- बारिश में खेलने से रोकें
बारिश का मौसम बच्चों को बड़ा ही भाता है। जहां पर वे अपने दोस्तों के साथ बारिश में खेलना पसंद करते है लेकिन पेरेंट्स के लिए यह परेशानी का सबब होती है। बारिश में भीगने की वजह से बच्चों को संक्रमण जनित बीमारियां और सर्दी -जुकाम का खतरा हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए बच्चों को वाटरप्रूफ जैकेट या रेनकोट पहनाएं इसके साथ छतरी भी दे सकते है।
2-साफ-सफाई का रखें ध्यान
बारिश में बच्चे बाहर से भीगकर और खेलकर वापस आते है। जबकि मानसून में ही कीटाणु और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते है। इसके लिए आपको बचाव के तरीके रखने चाहिए। बाहर से खेलकर आ रहे बच्चों के हाथ-पैर धोते रहें, खासकर खेलने के बाद और खाना खाने से पहले. नाखून छोटे रखें और उनके खिलौनों को भी साफ करते रहें।
3- गीले कपड़ें तुरंत बदल दें
बारिश के मौसम में अगर बच्चे अगर बाहर से खेलने के बाद भीगकर आए है तो तुरंत उनके कपड़े बदल दें नहीं तो उनकी सेहत को खतरा हो सकता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से त्वचा की समस्याएं हो सकती है। इसमें लाल रैशेज और फंगल इंफेक्शन का खतरा सताता है।
4-तला-भुना खाने से बचें
बच्चों को बारिश में बाहर का तला-भुना खाना, खाना पसंद होता है जिसकी वे जिद करते है। आप उनकी सेहत का ख्याल जिद से सर्वोपरि रखते हुए घर का बना हल्का और पौष्टिक आहार ही दें। इसके अलावा हल्दी वाला दूध या तुलसी, अदरक का काढ़ा भी सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए दे सकती है।
ये भी पढ़ें- इन नेचुरल चीजों का सेवन शुरू करें नई माताएं, ब्रेस्ट मिल्क बनने में मिलती है मदद
5- मच्छरों से बचाव रखें
बारिश के मौसम में अक्सर मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है इसके लिए बच्चों को किसी प्रकार की डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां ना जकड़ लें इसका ध्यान रखें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए फुल स्लीव के कपड़े पहनाएं, मच्छरदानी का इस्तेमाल कम करें।
6-पानी साफ और उबालकर ही दें
बारिश के मौसम में पानी भी साफ नहीं होता है। पानी के जरिए कई बीमारियां बढ़ती है। बच्चों को हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं। यहां पर पानी की बोतल बाहर ले जाना नहीं भूलें।
How parents should take care of their childrens health during rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस
May 31, 2026 | 03:31 PMवर्धा में फंड की कमी से जल जीवन मिशन का काम ठप: ठेकेदारों के करोड़ों के बिल बकाया, 152 करोड़ रुपये की जरूरत
May 31, 2026 | 03:29 PMMP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स
May 31, 2026 | 03:26 PMBJP नहीं TMC के लोगों ने ही अभिषेतक बनर्जी को पीटा…सोनारपुर अटैक मामले में नया ट्विस्ट, सियासी बवाल तय!
May 31, 2026 | 03:22 PMनासिक के पॉश इलाके में तांत्रिक टोटके से डरे उच्च-शिक्षित लोग, अशोक खरात कांड के बाद भी अंधविश्वास बरकरार
May 31, 2026 | 03:12 PM‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
May 31, 2026 | 03:06 PMराजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक
May 31, 2026 | 03:01 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














