Coffee Lovers Alert: कहीं आप जरूरत से ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? शरीर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Healthy Coffee Intake: कितने कप कॉफी कॉफी पीना है सही है? जानें रोज कितनी कॉफी और कैफीन लेना सुरक्षित माना जाता है। जानिए ज्यादा कॉफी से शरीर पर होने वाले असर और शरीर से मिलने वाले संकेत।
How much coffee is too much daily caffeine limit health effects
कॉफीसोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

How Much Coffee Is Too Much: सुबह की शुरुआत एक कप गर्म कॉफी से करना या काम के बीच में बार-बार कॉफी पीना आजकल आम आदत है। खासकर ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों के लिए कॉफी थकान कम करने और नींद न आने देने का एक तरीका है, लेकिन सवाल है कि दिन में कितने कप कॉफी सुरक्षित है।

एक हालिया स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार, एक हेल्दी अडल्ट के लिए रोजाना करीब 400 मिलीग्राम तक कैफीन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कॉफी में कैफीन की मात्रा उसके प्रकार और बनाने के तरीके के अनुसार बदल सकती है।

दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं?

एक सामान्य व्यक्ति 237 मिलीलीटर कप कॉफी में लगभग 95 से 200 मिलीग्राम कैफीन होता है। इसलिए चार कप का मतलब हर व्यक्ति के लिए समान मात्रा का कैफीन नहीं है। भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली कॉफी अक्सर छोटी मात्रा में बनाई जाती है, जबकि कैफे की बड़ी कॉफी में कैफीन काफी ज्यादा हो सकता है। इसलिए सिर्फ कप गिनने के बजाय कुल कैफीन पर ध्यान देना ज्यादा सही है।

अधिक कॉफी पीने के नुकसान

  • बेचैनी या घबराहट

  • हाथ-पैर कांपना

  • दिल की धड़कन तेज होना

  • पेट खराब होना

  • बार-बार पेशाब आना

  • नींद आने में परेशानी

  • चिड़चिड़ापन

  • सिरदर्द

क्या कॉफी दिल के लिए खराब है?

कॉफी को पूरी तरह हानिकारक मानना सही नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जिसका स्वास्थ्य् पर सकारात्मक असर पड़ता है। हालांकि बहुत ज्यादा कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर और हार्टबीट बढ़ने का खतरा होता है। अगर आपको पहले से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन अनियमित रहने या दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो कॉफी की मात्रा डॉक्टर से पूछकर तय करना बेहतर है।

गर्भावस्था में कितनी कॉफी?

गर्भावस्था के दौरान कैफीन की मात्रा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं लेना चाहिए।

किन लोगों को कॉफी कम पीनी चाहिए?

अगर आपको इनमें से कोई समस्या है, तो कैफीन कम करना फायदेमंद हो सकता है:

  • एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स

  • नींद की समस्या

  • तनाव या घबराहट

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • तेज या अनियमित दिल की धड़कन

  • बार-बार सिरदर्द

How much coffee is too much daily caffeine limit health effects
Kashi Halwa Recipe: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं शादी जैसा स्वादिष्ट काशी हलवा, नोट करें आसान सी रेसिपी

अचानक कॉफी छोड़ना भी आसान नहीं

अगर आप रोज कई कप कॉफी पीते हैं, तो अचानक इसे पूरी तरह बंद करने पर सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मात्रा को धीरे-धीरे कम करना बेहतर रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com