Kashi Halwa Recipe: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं शादी जैसा स्वादिष्ट काशी हलवा, नोट करें आसान सी रेसिपी

Kashi Halwa: केवल पेठा, चीनी और घी से बनने वाला कर्नाटक का मशहूर काशी हलवा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। जानें शादियों के जैसा स्वाद और बेहतरीन खुशबू पाने का टिप्स और आसान रेसिपी।
Kashi halwa recipe 3 ingredient ash gourd wedding style
काशी हलवाफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Kashi Halwa Recipe in Hindi: कर्नाटक के उडुपी में शादियों और खास मौकों पर परोसा जाने काशी हलवा यानी कद्दू का हलवा परोसा जाता है, जो अपनी खास बनावट और स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे डमरूट या कुशमांडा हलवा भी कहा जाता है। इसे घर पर बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।

काशी हलवा बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें

  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ सफेद पेठा

  • ½ से ¾ कप चीनी

  • 3-4 बड़े चम्मच घी

  • 8-10 काजू

  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • एक बहुत छोटी चुटकी खाने योग्य कपूर (वैकल्पिक)

इसे बनाने की विधि

सबसे पहले पेठे को पकाएं

सफेद पेठे को धोकर छील लें और बीज निकालकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लें। इसे कड़ाही में डालकर धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। पेठे में प्राकृतिक रूप से काफी पानी होता है, इसलिए इसे पकाते समय शुरुआत में अलग से पानी या दूध डालने की जरूरत नहीं होती। इसे तब तक पकाएं जब तक पेठा नरम न हो जाए और उसका पानी काफी कम न हो जाए।

अब डालें चीनी

जब पेठा अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। चीनी डालने के बाद मिश्रण फिर से थोड़ा पतला हो सकता है। इसे धीमी आंच पर पकाते रहें, जब तक मिश्रण दोबारा गाढ़ा होकर हलवे जैसी बनावट न लेने लगे।

घी धीरे-धीरे डालना है जरूरी

अब इसमें घी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें। हर बार घी डालने के बाद हलवे को अच्छी तरह चलाएं। धीमी आंच पर लगातार चलाने से हलवा कड़ाही के तले में चिपकेगा नहीं और धीरे-धीरे इसमें शादी वाले काशी हलवे जैसी चमक आने लगेगी।

काजू और किशमिश से बढ़ाएं स्वाद

एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करके काजू और किशमिश भून लें। इन्हें तैयार हलवे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालें। अगर पारंपरिक खुशबू पसंद है, तो बहुत थोड़ी मात्रा में खाने योग्य कपूर भी डाला जा सकता है।

चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं

अगर आप हलवे का स्वाद थोड़ा अलग रखना चाहते हैं, तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हलवे का रंग और स्वाद दोनों बदल जाएंगे। गुड़ डालने से पहले उसे अच्छी तरह घोलकर या छानकर इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

Kashi halwa recipe 3 ingredient ash gourd wedding style
Vrat Recipes: सावन व्रत में शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें ये 7 स्वादिष्ट स्नैक्स, स्वाद के साथ एनर्जी भी

 उडुपी की शादियों से घर की रसोई तक

काशी हलवा कर्नाटक के उडुपी व्यंजनों का लोकप्रिय हिस्सा है और खासतौर पर शादी की दावतों में परोसा जाता है। सिर्फ पेठा, चीनी और घी से शुरू होने वाली यह रेसिपी त्योहार, पूजा या किसी खास मौके के लिए एक शानदार मिठाई के तौर पर परोसा जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com