- Hindi News »
- Lifestyle »
- How Is Basil Beneficial For Skin
एंटी-एजिंग के गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते देंगे दमकती खूबसूरत त्वचा, इस्तेमाल करने की विधि जानिए
तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है तुलसी।
- Written By: सीमा कुमारी

स्किन के लिए फायदेमंद है तुलसी (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi for Skin: तुलसी को भारतीय संस्कृति में एक पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन यह केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है। आपको बता दें, आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। खासकर त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है तुलसी।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है तुलसी :
दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को करता है दूर
सम्बंधित ख़बरें
ढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल
क्यों बार-बार टूटते हैं नाखून? कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप; आज ही सुधार लें ये 3 गलतियां!
क्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल
स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर क्यों खर्च करना? इन 5 नेचुरल जूस से पाएं बेदाग और निखरी रंगत।
अगर आपके चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन की समस्या है, तो तुलसी का उपयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तुलसी के पत्तों का पेस्ट और शहद मिलाकर लगाने से त्वचा साफ और बेदाग बनती है।
सनबर्न से राहत दिलाता है
गर्मियों में तेज धूप के कारण स्किन टैनिंग और सनबर्न की समस्या हो जाती है। ऐसे में तुलसी की पत्तियों का रस या तुलसी युक्त फेस पैक लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। और टैनिंग और सनबर्न की समस्या दूर होती है।
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है
तुलसी का फेस पैक लगाने से त्वचा में चमक आती है। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। इससे स्किन का टेक्सचर सुधरता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
एंटी-एजिंग गुण
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, तुलसी फ्री-रेडिकल्स से लड़ती है, जो समय से पहले उम्र बढ़ने, झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बनते हैं। यह त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करता है, इसे एक यंग और ग्लोइंग स्किन देता है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी में भी सुधार कर सकता है।
त्वचा को साफ करे
आपको बता दें, तुलसी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है, जिसे त्वचा से गंदगी, अशुद्धियां और एक्स्ट्रा ऑयल निकलता है। यह पोर्स को खोलने और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को रोकने में भी मदद करती है। इतना ही नहीं तुलसी त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद कर सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मुंहासे और फुंसियों से लड़ता है
तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण इसे मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। यह त्वचा को अंदर से साफ करने, मुंहासों को रोकने और पहले से मौजूद मुंहासों की गंभीरता को कम करने में मदद करता है। यह मुंहासों के कारण हुई रेडनेस और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।
How is basil beneficial for skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
Feb 23, 2026 | 02:34 PMपुणे: बारामती का 320 कैमरों वाला सुरक्षा प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, पुलिस की सुरक्षा योजना पर प्रशासनिक ब्रेक
Feb 23, 2026 | 02:33 PMविधायक किसन वानखेड़े और भाजपा नेता रडार पर! पालकमंत्री संजय राठौड़ की अनदेखी से महागांव में महा-संग्राम
Feb 23, 2026 | 02:30 PMIPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में
Feb 23, 2026 | 02:26 PMमिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Feb 23, 2026 | 02:21 PMपुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
Feb 23, 2026 | 02:20 PMमुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
Feb 23, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














