

Raw Milk For Face: घरेलू स्किन केयर उपायों में कच्चे दूध का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। कच्चे दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा की रंगत भी निखरती है औऱ चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड (माइल्ड एक्सफोलिएटर), विटामिन A, D, B6, B12, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार दिखता है।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। कच्चे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर 5 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सूखा लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। यह स्किन को डीप क्लीन करता है।
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। 1 कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद दोनों मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दूध और शहद को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सुखा लें। चेहरे पर कच्चा दूध और शहद लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।