हर दुल्हन को रखनी चाहिए मेकअप की ये बेसिक चीजें, जरूरत पड़ने पर नहीं उठानी पड़ेगी कोई परेशानी, देखें लिस्ट
दुल्हन अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहती हैं कि वह ब्राइडल किट में क्या रखें और किन चीजों को छोड़ें। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर दुल्हन के ब्राइडल किट में होनी ही चाहिए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ब्राइड मेकअप किट (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर दुल्हन के लिए उनकी शादी का दिन बेहद खास होता है और वह इस खास दिन के लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन ब्राइड्स अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहती हैं कि आखिर ब्राइडल किट में क्या रखें और किन चीजों को छोड़ें। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर दुल्हन के ब्राइडल किट में होनी ही चाहिए। जिससे आपको उस वक्त परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फाउंडेशन
मेकअप किट में फाउंडेशन काफी अहम रोल निभाता है क्योंकि मेकअप की शुरुआत ही इससे होती है. इससे चेहरे के तमाम दाग धब्बे छिप जाते हैं और चेहरे के रंग में निखार आ जात है। हालांकि, आजकल बाजार में सीसी क्रीम भी आने लगी है जो फाउंडेशन की जगह पर उपयोग की जा सकती हैं।
प्राइमर और कंसीलर
इसके साथ ही मेकअप को लंबे वक्त बरकार रखने के लिए प्राइमर बेहद जरूरी है। इसलिए बेहतर क्वालिटी का प्राइमर जरूर अपने पास रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
काजल और लिपस्टिक
इसके अलावा काजल और लिपस्टिक भी जरूरी है। क्योंकि आंखों का मेकअप काजल के बिना अधूरा लगता है और बगैर लिपस्टिक तो सारा मेकअप अधूरा है। ऐसे में ये दोनों ब्राइड्स को हमेशा अपने पास जरूर रखना चाहिए। बाजार में शेड्स की लिपस्टिक मौजूद है और अपने अनुसार उनका चुनाव कर सकते हैं।
मॉइश्चराइजर
हालांकि, अगर शादी सर्दियों की है तो मॉइश्चराइजर का एक अलग ही महत्व होता है। क्योंकि बिना मॉइश्चराइजर आपका काम नहीं चलेगा और मॉइश्चराइजर चेहरे को नमी देने में भी मदद करती हैं।
मेकअप रिमूवर
वहीं मेकअप करने के बाद इसे उतारना भी जरूरी होता है, इसलिए मेकअप किट में मेकअप रिमूवर भी जरूर रखें। आप चाहें तो मेकअप रिमूवर की जगह आप वेट टिश्यू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
छोटी-छोटी एक्सेसरीज
इन सबके बीच छोटी-छोटी एक्सेसरीज भी जरूर रखना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लहंगा और दुपट्टा ढीला होने लगता है। ऐसे में सेफ्टी पिन्स और बॉबी पिन्स आपकी मदद करेंगी। इसकी मदद से लहंगे या दुपट्टे की आप सही फिटिंग दे सकती हैं। इसके अलावा एक्स्ट्रा बिंदी भी पर्स में जरूर रखें, ताकि यदि बिंदी निकल जाए तो आप दूसरा यूज कर सकें।
